Categories: व्यापार

Petrol Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें अपने शहर का रेट?

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार सुबह (24 जुलाई, 2025) के लिए देशभर में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम जारी कर दिए हैं। आज वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है और ज्यादातर शहरों में तेल की कीमतों में भी बदलाव हुआ है।

Published by Sohail Rahman

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार सुबह (24 जुलाई, 2025) के लिए देशभर में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम जारी कर दिए हैं। आज वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है और ज्यादातर शहरों में तेल की कीमतों में भी बदलाव हुआ है। दिल्ली, मुंबई जैसे देश के चार महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 95.12 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। डीजल भी 28 पैसे बढ़कर 88.29 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

इन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

गाजियाबाद में पेट्रोल 26 पैसे घटकर 94.44 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है, जबकि डीजल 30 पैसे घटकर 87.51 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 15 पैसे घटकर 105.60 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है, जबकि डीजल 15 पैसे घटकर 91.83 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटों में इसकी कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 68.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। WTI का भाव भी घटकर 67.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

Gold Silver Price Today: सोना 612 रुपये तो चांदी 1028 रुपये हुआ महंगा, सुबह-सुबह जारी कीमतों ने उड़ाए लोगों के होश

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                              पेट्रोल                    डीजल
  • दिल्ली                            94.72                   87.62
  • मुंबई                             103.44                  89.97
  • चेन्नई                             100.76                 92.35
  • कोलकाता                      104.95                 91.76
  • गाजियाबाद                    94.44                    87.51
  • नोएडा                           95.12                    88.29
  • पटना                            105.60                  91.83

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होती है कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं। नई दरें सुबह 6 बजे से लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी ज़्यादा दिखाई देती हैं।

Petrol Diesel Price Today: 23 जुलाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें अपने शहर का रेट

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

फिल्म करने से पहले ही एक दिन की इतनी कमाई करते थे Saiyaara के एक्टर, Ahaan Panday की नेट वर्थ सुन बड़े-बड़े बिजनेसमैन के उड़े…

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026