Home > व्यापार > Petrol Diesel Price 11 Feb 2026: 11 फरवरी के लिए जारी हुईं नई कीमतें, नोट करें किन शहरों में गिरे दाम

Petrol Diesel Price 11 Feb 2026: 11 फरवरी के लिए जारी हुईं नई कीमतें, नोट करें किन शहरों में गिरे दाम

Petrol Diesel Price 11 Feb 2026: पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश के शहरों में बुधवार (11 फरवरी, 2026) को घटी या फिर इनके दामों में इजाफा हुआ. यह जानने के लिए यहां पढ़िये पूरी खबर.

By: JP Yadav | Last Updated: February 11, 2026 6:58:13 AM IST



Petrol Diesel Price 11 Feb 2026: तेल विपणन कंपनियों ने देश के शहरों में बुधवार (11 फरवरी, 2026) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. राष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम पहले के समान बरकरार हैं, जबकि कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बुधवार (11 फरवरी 2026) को फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ खास बड़ा बदलाव नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी को देखते हुए आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ें तो हैरत नहीं होनी चाहिए. ऐसे में वाहन चालकों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नजर बनाए रखना जरूरी है. पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों के लिए जुड़े रहें हमसे. 

रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं कीमतें

गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं. इसके साथ ही देश में ईंधन के दाम शहरों में रोजाना अपडेट किए जाते हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव, रुपये और डॉलर की विनिमय दर के साथ-साथ केंद्र  और राज्य सरकारों के टैक्स और डीलर कमीशन जैसे कई कारकों से भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें प्रभावित होती हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर का रेट

पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जानना चाहते हैं तो आप भी मोबाइल ऐप या SMS सेवा की मदद ले सकते हैं. तेल कंपनियों की वेबसाइट पर भी ताजा दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट कर दिए जाते हैं. इसके अलावा उपभोक्ता के नजदीकी पेट्रोल पंप पर भी अपडेटेड कीमतें तेल विपणन कंपनियां उपलब्ध कराती हैं, जिससे उपभोक्ताओं के मन में कोई दुविधा या संशय नहीं रहे. 

यहां जानें देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स 

शहर

पेट्रोल (₹/लीटर)

डीजल (₹/लीटर)

नई दिल्ली

94.77

87.67

कोलकाता

105.45

92.02

मुंबई

103.54

90.03

चेन्नई

100.85

92.40

गुरुग्राम

95.65

88.10

नोएडा

94.77

87.89

बेंगलुरु

102.92

87.89

भुवनेश्वर

101.11

92.69

चंडीगढ़

94.30

82.45

हैदराबाद

107.46

95.70

जयपुर

104.72

90.21

लखनऊ

94.70

87.83

यहां पर बता दें कि पेट्रोल डीजलों की कीमतें सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलाव पर निर्भर करती हैं. पिछले कई सालों से तेप विपणन कंपनियों ने तेज की कीमतों में कुछ खास इजाफा नहीं किया है. इससे लोगों को राहत मिली हुई है.

Advertisement