Categories: व्यापार

अब तक नहीं आया ITR रिफंड! 4 वजहों से अटक जाता है पैसा; जानें कहां फंसा है मामला

ITR Refund Delay: ITR भरने और उसकी कन्फर्मेशन करने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट यानी आयकर विभाग को रिफंड का प्रोसेस शुरू करने में 21 दिन का समय लगता है. वहीं, समय से आईटीआर भरने के बाद भी पैसा खाते में नहीं आया है तो इसके पीछे 4 वजह हो सकती हैं.

Published by Prachi Tandon

Income Tax Refund Delay Reason: इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR दाखिल करने के बाद हर किसी को रिफंड का इंतजार रहता है. कई बार रिफंड समय पर मिल जाता है, तो कई बार हफ्तों या महीनों तक पैसा फंसा रह जाता है. ऐसे में लोग यह सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि आखिर रिफंड का पैसा कहां अटक गया है. दरअसल, ITR रिफंड का पैसा अटकने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जिसमें अकाउंट वेरिफिकेशन से लेकर ITR की ऑनलाइन वेरिफिकेशन तक शामिल हैं. अगर आपका भी समय पर आईटीआर भरने पर अभी तक रिफंड नहीं आया है तो पैसा अटकने के पीछे यहां बताई 4 में से कोई वजह हो सकती है. 

ITR का पैसा अटकने के पीछे क्या हो सकती है वजह?

डिटेल्स मैच नहीं होने पर

अगर आईटीआर भरते समय AIS यानी Annual Information Statement और TIS यानी Taxpayer Information Summary की जानकारी से अपनी रिटर्न से मैच नहीं किया है, तो रिफंड प्रोसेसिंग में देर लग सकती है जिसकी वजह से पैसा समय पर नहीं आ पाता है. 

ई-वेरिफाई

रिटर्न सब्मिट करने के बाद ज्यादातर लोग उसे ई-वेरिफाई करना भूल जाते हैं या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को पावती यानी Acknowledgement नहीं भेजने पर भी रिटर्न प्रोसेस नहीं होता है और रिफंड खाते में नहीं आ पाता है. 

पुरानी इनकम टैक्स डिमांड

कई बार पुरानी इनकम टैक्स डिमांड होने की वजह से भी रिफंड नहीं आता है. क्योंकि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इस साल के रिफंड में पुरानी डिमांड को एडजस्ट कर लेता है. 

सरकार की तरफ से देरी

जानकारों के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार सरकार की तरफ से भी कुछ देरी हो रही है. क्योंकि, नए बदलावों की वजह से डिपार्टमेंट को आईटीआर प्रोसेस करने में समय लग रहा है. यही वजह है कि इस साल रिटर्न भरने की आखिरी तारीख भी बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी थी. 

Related Post

नहीं आया रिफंड तो ऐसे करें चेक

सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाएं. वहां अपना लॉगिन डिटेल्स डालें और पोर्टल ओपन करें. 

ये भी पढ़ें: सभी बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 नवंबर से लागू हो रहे बड़े नियम

अब रिफंड/डिमांड स्टेट्स सेक्शन में जाएं. यहां रिफंड प्रोसेस हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी मिल जाएगी. साथ ही पता लगेगा कि इस बार कितना रिफंड आ रहा है. 

अगर स्टेटस में प्रोसेस्ड आ रहा है और पैसा नहीं आया है. तो बैंक अकाउंट की डिटेल्स जैसे अकाउंट नंबर और IFSC कोड आदि चेक करें. सभी डिटेल्स सही होने पर रिफंड रिइश्यू रिक्वेस्ट डाल सकते हैं.  

ये भी पढ़ें: ITR Update : अब अधिकारी नहीं छुपा सकेंगे देरी! इनकम टैक्स पोर्टल पर आया नटा फीचर, सब हो सकेगा ट्रैक

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026