Categories: व्यापार

Trump Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप के नए फैसले के बाद भारत को कितना देना होगा टैरिफ, समझें पूरा मामला

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक, 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ भारत सहित सभी देशों पर लागू होगा. उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि यह टैरिफ अगले 150 दिनों तक लागू रहेगा.

Published by JP Yadav

Trump Tariffs India Impact: सुप्रीम कोर्ट में ‘हार’के कुछ ही घंटों के बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा झटका दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने अब सभी देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त वैश्विक टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है. इसका प्रभाव भारत पर भी पड़ेगा, हालांकि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील अभी फाइनल नहीं हुई है, जिसमें आगामी मार्च में 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत करने का प्रस्ताव था.  सुप्रीम कोर्ट का निर्णय पूर्ण रूप से लागू होते ही भारत पर यह कटौती भी लागू नहीं होगी.

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत समेत देशों पर 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ लगाने के आदेश पर साइन कर दिया है. इसके पाद यह शुल्क यानी 10 प्रतिश टैरिफ मौजूदा टैरिफ के अतिरिक्त होगा. डोनाल्ड ट्रंप ने इस नए टैरिफ के आदेश पर साइन करते हुए तर्क दिया कि अमेरिकी उद्योगों और श्रमिकों की रक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है. डोनाल्ड ट्रंप धारा 122 के तहत नया कार्यकारी आदेश जारी किया है. 

Related Post

क्या कहा था अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने  20 फरवरी 2026 को डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक वैश्विक टैरिफ को असंवैधानिक करार देते हुए राष्ट्रपति को फटकार भी लगाई. कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर टैरिफ लगाए. यह अलग बात है कि डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट के इस पर फैसले पर निराशा जताते हुए कहा कि हमारा पक्ष सही तरीके से सुना नहीं गया. इसके बाद ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ लगाने का आदेश साइन किया. इसमें भारत भी शामिल है. यह शुल्क मौजूदा टैरिफ के अतिरिक्त होगा और तुरंत लागू  भी हो गय है. 

क्या भारत को मिली राहत?

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह जानकारी भी दी है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद भारत 18 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करता रहेगा. उन्होंने साफ-साफ कहा कि अमेरिका-भारत अंतरिम ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं होगा. बता दें कि पिछले दिनों ही अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के प्रस्ताव में वॉशिंगटन ने टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया था. भारत की ओर से इस पर खुशी जताई गई थी. इसके तहत नई दिल्ली (भारत) ने अमेरिकी वस्तुओं पर शून्य टैरिफ लगाने पर सहमति दी. इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत टैरिफ का भुगतान करेगा और अमेरिका कोई टैरिफ नहीं देगा. उन्होंने भारत के नरेन्द्र मोदी की सराहना भी की. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व, जानिए क्यों मानी जाती है फलदायी?

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है.…

April 10, 2026

Dacoit Review: दिमाग घुमा देगी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म ‘डकैत’

Dacoit Review: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत एक प्रेमकथा' सिनेमाघरों में बड़े पर्दे…

April 10, 2026

Urine Hold Risks: लंबे समय तक यूरिन रोकना महिलाओं की सेहत के लिए खतरनाक, जानिए इसके गंभीर नुकसान

Urine hold risks: लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर पर दबाव बढ़ता है, जिससे…

April 10, 2026

RR vs RC IPL 2026: क्या बारिश फिर बिगाड़ेगी खेल! मैच से पहले जानें कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?

RR vs RC IPL 2026: शुक्रवार को गुवाहाटी में मौसम आमतौर पर साफ रहने का…

April 10, 2026

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग का महासंयोग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 इस बार गजकेसरी योग के कारण बेहद खास बन रही…

April 10, 2026

Silver Price Today: चांदी में फिर हुई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत जानें आपके राज्य का ताजा दाम

Silver Price Today in India 10 April 2026: अमेरिका-ईरान में युद्धविराम के ऐलान के बादचांदी…

April 10, 2026