Categories: व्यापार

22 सितंबर से ये 50 सामान हो जाएंगे सस्ते, फटाफट कर लें नोट; फिर ना कहना बताया नहीं था

GST Cut rates 2025: 22 सितंबर से जीएसटी में कमी आने के बाद खाने की वस्तुएं जैसे चावल, दाल, आटा और ताजा सब्जियों पर टैक्स बिल्कुल खत्म हो जाएंगीं. जानिए पूरी लिस्ट के बारे में, जिनके दामों में कमी आएगी.

Published by Anshika thakur

GST reform 2025: केंद्र में सत्तासीन नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश की आम जनता को दिवाली गिफ्ट दिया है.  इसके तहत कुछ जरूरी सामानों पर डीएसटी खत्म कर दिया है.  सरकार के एलान के मुताबिक, 22 सितंबर से नए GST नियम लागू होने के बाद खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा की चीजें न केवल सस्ती हो जाएंगीं, बल्कि AC, TV और कार-बाइक तक के दामों में बड़ी राहत मिलेगी.  इसी तरह खाद्य वस्तुओं, दवाइयों और कुछ जरूरी घरेलू  सामानों पर जीएसटी को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा. जाहिर है इनके दामों में भी कमी आएगी. 

सरकार ने क्यों लिया फैसला?

3 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्ष में हुई बैठक में जीएसटी काउंसिल ने बड़ा निर्णय लिया. ऐसे में जीएसटी दरों में बड़ा सुधार किया गया है.  अब केवल 2 जीएसटी स्लैब रखे गए हैं- पहला 5% और दूसरा 18%, जबकि  12% और 28% वाले टैक्स स्लैब हटा दिए गए हैं.

क्या-क्या हुआ सस्ता?

वस्तु पुरानी GST दरें

नई GST दरें

Related Post
रोटी, फुलका, चपाती 5% 0%
भारतीय ब्रेड, पराठा 18% 0%
दूध (UHT) अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर 5% 0%
पनीर (पैक और लेबल) 5% 0%
पिज्जा बेस की ब्रेड 5% 0%
इरेजर 5% 0%
पेंसिल, क्रेयॉन, चॉक 12% 0%
ट्यूशन, कक्षा 12 तक के कोचिंग सेंटर 18% 0%
साधारण (अनकोटेड) कागज और पेपरबोर्ड, जो एक्सरसाइज बुक, ग्राफ बुक, लैब नोटबुक 12% 0%
वोकेशनल प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास पाठ्यक्रम 18% 0%
कांच की चूड़ियां 12% 0%
चैरिटेबल अस्पताल सेवाएं और ट्रस्ट (स्वास्थ्य, शिक्षा) 12% 0%
बीमा प्रीमियम (जीवन, स्वास्थ्य, सामान्य बीमा) 18% 0%
दवाएं और औषधियां (अगाल्सिडेज बीटा, इमिग्लुसेरेज, एप्टाकोग अल्फा) 5% 0%
33 और दवाएं और औषधियां 12% 0%

20 September 2025 के ताजा Gold rate आपके शहर में क्या हैं

सरकार के फैसले में टैक्स स्लैब में कई महत्वपूर्ण चीजों पर जोर दिया गया है. खाने की वस्तुओं में चावल, दालें, आटा और ताजा सब्जियों पर टैक्स पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. इसके साथ ही दवाओं में भी कुछ ज़रूरी दवाओं को टैक्स-फ्री कर दिया गया है, जिससे मेडिकल खर्चों में कमी आ सके. इसके अलावा, घरेलू वस्तुएं जैसे बिजली के सामान, सोलर लाइट्स और पानी के फिल्टर से भी टैक्स हटाया गया है. महंगाई को कम करने के लिए सरकार ने जनहित के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया. गौर करने वाली बात ये है कि लक्जरी आइटम्स और अन्य गैर-जरूरी वस्तुओं पर पहले की तरह ही टैक्स जारी रहेगा. 22 सितंबर से शुरू होने वाली इस योजना से लाखों लोगों को बहुत बड़ा फायदा मिलने वाला है.

जानें एसे धांसू शेयर के बारे में! जिससे 1 लाख रुपये से 74 लाख रुपये बना सकते हैं

Anshika thakur
Published by Anshika thakur

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026