Categories: व्यापार

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान; सरकारी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये

केंद्र सरकार ने कर्मचारी ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दी, लेकिन यह लाभ केवल सिविल सेवाकर्मचारियों को ही मिलेगा, और किसको इसका फायदा नहीं मिलेगा. आगे पढ़े

Published by Team InKhabar

New Delhi: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर दी है.अब उनकी ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है. लेकिन सवाल ये उठता है कि यह फायदा सभी कर्मचारियों को मिलेगा या सिर्फ कुछ खास कर्मचारियों को? इस बात को लेकर सरकार ने साफ कर दिया है कि कौन-कौन से कर्मचारी इस नए लाभ का लाभ उठा सकते हैं. 

मंत्रालय का आदेश जारी

हाल ही में कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विभाग, यानी डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनभोगी कल्याण (DoPPW) ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है. इस स्पष्टीकरण के अनुसार, 30 मई 2024 को जारी ऑफिस मेमोरेंडम के तहत केवल वे केंद्रीय सिविल कर्मचारी ही इस बढ़ी हुई ग्रेच्युटी के पात्र होंगे, जो सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) रूल्स 2021 या सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी) रूल्स 2021 के अंतर्गत आते हैं.यानी जो कर्मचारी इन नियमों के अंतर्गत आते हैं, उन्हें अब अधिकतम 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी मिलेगी. 

Related Post

कौन से कर्मचारी शामिल नहीं हैं

इसमें वह कर्मचारी शामिल नहीं हैं जो बैंक, पोर्ट ट्रस्ट, आरबीआई, पीएसयू, विश्वविद्यालय या राज्य सरकार जैसी संस्थानों में काम करते हैं. क्योंकि इन संस्थानों के अपने अलग नियम होते हैं, इसलिए इनके कर्मचारियों को यह फायदा नहीं मिलेगा. यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके नियम कौन से हैं, तो अपने विभाग या मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं. 

लंबे समय से सरकारी कार्यों वालों के लिए फायदेमंद

सरकार का यह कदम उन कर्मचारियों के लिए बहुत राहत भरा है जो लंबे समय से सरकारी सेवा में लगे हुए हैं और जीवन का एक अहम हिस्सा सरकार को समर्पित कर दिया है. अब रिटायरमेंट के समय उन्हें पहले से ज्यादा आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, जिससे उनके जीवन को आसान और आरामदायक बनाने में मदद मिलेगी. इस बदलाव का मकसद यह है कि जो कर्मचारी लंबे समय से सेवा दे रहे हैं, उन्हें बेहतर सेवानिवृत्ति लाभ मिल सके. हर कर्मचारी को अपनी स्थिति के हिसाब से पता करना चाहिए कि उसे यह फायदा मिलेगा या नहीं.

Team InKhabar

Recent Posts

नशे में रफ्तार का कहर, बाइक सवार ने राहगीरों को कुचला; 2 की मौत, 4 घायल

GPM Road Accident: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक…

April 21, 2026

धमतरी में हरियाली का सफाया! नियमों को ताक पर रख काटे गए सैकड़ों पेड़; मिलीभगत के आरोप

Dhamtari illegal tree cutting: धमतरी कन्हारपुरी-कोसमर्रा मार्ग पर नियमों को ताक में रख सैकड़ों पेड़…

April 21, 2026

इटावा में सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन माफिया पर शिकंजा; 2 गिरफ्तार

Etawah Forest Raid: इटावा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ…

April 21, 2026

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026