Home > व्यापार > Gold Silver Prices Today: सोना-चांदी के दाम गिरे या फिर बढ़े? खरीदने से पहले फटाफट जान लें अपने शहर के ताजा रेट्स

Gold Silver Prices Today: सोना-चांदी के दाम गिरे या फिर बढ़े? खरीदने से पहले फटाफट जान लें अपने शहर के ताजा रेट्स

Gold Silver Prices Today 18 February 2026 | Gold Silver Rate | Aaj Sone Chandi ka Dam: सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बुधवार को सोना और चांदी दोनों ही धातुओं के दामों में इजाफा देखने को मिला.

By: JP Yadav | Last Updated: February 18, 2026 10:43:10 AM IST



Gold Silver Prices Today 18 February 2026 | Gold Silver Rate | Aaj Sone Chandi ka Dam: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी उठा पटक का असर लगातार सोने और चांदी के दामों पर भी पड़ने लगा है. सप्ताह की शुरुआत से ही सोने और चांदी के दामों में गिरावट जारी है. इस बीच बुधवार (18 फरवरी, 2026) सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बुधवार सुबह कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोन और चांदी के दामों में इजाफा देखने को मिला. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना बुधवार सुबह 1,368.00 रुपये यानी 0.90 प्रतिशत इजाफे के साथ 1,52,786.00 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया. इसके अलावा मार्च डिलीवरी वाली चांदी ने भी 4,629.00 रुपये  यानी 2.02 प्रतिशत के बढ़त के साथ 2,33,412.00 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

सोना और चांदी के दामों में हुआ इजाफा

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त मांग के चलते ही सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली. सोना और चांदी के दोनों में करीब 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई थी. कीमतों में कमी के बाद सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत घटकर 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई  हैं. 

देश के बड़े शहरों में सोने का भाव
दिल्ली :
 22 कैरेट सोने का दाम 1,13,192 रुपये प्रति 8 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,472 रुपये प्रति 8 ग्राम है.

मुंबई :
 22 कैरेट सोने का दाम 1,13,072 रुपये प्रति 8 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,352 रुपये प्रति 8 ग्राम है.

चेन्नई :
 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,552 रुपये प्रति 8 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का दाम 1,24,965 रुपये प्रति 8 ग्राम है.

हैदराबाद :
 शहर में 22 कैरेट सोने का दाम 1,13,072 रुपये प्रति 8 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,352 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बरकरार है. 

शहर  24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली 1,54,340 रुपये   1,41,490 रुपये   1,15,790 रुपये
मुंबई   1,54,190 रुपये   1,41,340 रुपये   1,15,640 रुपये
कोलकाता  1,54,190 रुपये   1,41,340 रुपये  1,15,640 रुपये
चेन्नई    1,56,210 रुपये   1,43,190 रुपये   1,22,490 रुपये
बेंगलुरु   1,54,190 रुपये   1,41,340 रुपये  1,15,640 रुपये
हैदराबाद   1,54,190 रुपये   1,41,340 रुपये   1,15,640 रुपये
लखनऊ   1,54,340 रुपये   1,41,490 रुपये   1,15,790 रुपये
पटना    1,54,240 रुपये   1,41,390 रुपये   1,15,690 रुपये
जयपुर 1,54,340 रुपये  ₹ 1,41,490 रुपये   1,15,790 रुपये
अहमदाबाद    1,54,240 रुपये   1,41,390 रुपये   1,15,690 रुपये

Advertisement