Categories: व्यापार

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में दिखी मामूली बढ़त, खरीदारी से पहले यहां जानें लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 98896 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी का भाव बढ़कर 113465 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

Published by Sohail Rahman

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 98896 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी का भाव बढ़कर 113465 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को सोना 653 रुपये महंगा हुआ तो वहीं, चांदी 765 रुपये महंगा हुआ है।

22 कैरेट सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 90,589 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 74,172 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 57,854 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पिछले दिनों सोने-चांदी की कीमत

न्यूज एजेंसी भाषा ने अखिल भारतीय सर्राफा संघ के हवाले से बताया कि स्टॉकिस्ट की मांग में तेजी के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपये बढ़कर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 250 रुपये बढ़कर 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। इसका पिछला बंद भाव 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Related Post

इस बीच, चांदी की कीमतें 500 रुपये बढ़कर 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। शुक्रवार को चांदी 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि मांग में तेजी से कीमती धातु की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 15.16 डॉलर या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 3,365.56 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 0.73 प्रतिशत बढ़कर 38.47 डॉलर प्रति औंस हो गई।

ITR filing FY 2024-25: पैन, आधार और बैंक पासबुक…इनकम टैक्स रिटर्न्स फाइल करने से पहले अपने पास ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इन 2 बेहद आसान तरीकों से सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर रेट्स की जानकारी ले सकते हैं। दूसरा, आप नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे।

Gold Silver Price Today: आज सुबह क्या है सोने-चांदी की कीमत? खरीदारी से पहले यहां जानें पूरी डिटेल

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026