Categories: व्यापार

Gold Silver Price Today: मार्केट खुलते ही बढ़ जाएगा सोने-चांदी का रेट, आसमान छूती कीमतों को लग जाएंगे पंख!

Gold Silver Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार ( 11 अगस्त, 2025) को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, दूसरी तरफ चांदी की कीमत 1,14,732 रुपये प्रति किलो है।

Published by Sohail Rahman

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि, कभी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है तो फिर अगले ही दिन इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल जाती है। कभी सोना महंगा हो जाता है तो कभी चांदी सस्ता हो जाता है। पिछले कुछ हफ्तों से यही सिलसिला जारी है। आज की कीमतों की बात करें तो एक बार फिर सोना एक लाख के पार पहुंच गया है। तो वहीं, चांदी पिछले कई दिनों से एक लाख के पार चल रहा है। सोमवार से लेकर शुक्रवार की बात करें तो एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

सोने-चांदी की आज की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार ( 11 अगस्त, 2025) को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, दूसरी तरफ चांदी की कीमत 1,14,732 रुपये प्रति किलो है। शनिवार और रविवार को छुट्टी रहने की वजह से सोने-चांदी की कीमत जारी नहीं हुई थी। आज की ताजा कीमत सोमवार दोपहर 12 बजे जारी की जाएगी।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, तुरंत चेक करें 11 अगस्त का रेट

22 कैरेट सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,00,538 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 92,463 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 75,707 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 59,051 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इन 2 बेहद आसान तरीकों से सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर रेट्स की जानकारी ले सकते हैं। दूसरा, आप नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे।

All Banks Minimum Balance: मिनिमम बैलेंस के नाम पर आम लोगों की धड़ल्ले से कट रही जेब, इस Bank की लिमिट जान भूल जाएंगे ICICI-HDFC

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में धूमावती माता की पूजा क्यों मानी जाती है खास? जानें इसका महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दौरान माता धूमावती की पूजा की जाती है. नवरात्रि…

March 17, 2026

Salman Khan: भाईजान की फिल्म मातृभूमि का गाना ‘चांद देख लेना’ का टीजर हुआ आउट, फैंस हुए दीवाने

Salman Khan Movie Maatrubhumi Song: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का रोमांटिक गाना चांद देख…

March 17, 2026

जदयू को लगा बड़ा झटका! इधर नीतीश कुमार की नई पारी शुरू; उधर पुराने साथी ने किया पार्टी से किनारा

KC Tyagi Leaves JDU: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने खुद को…

March 17, 2026