Categories: व्यापार

Gold Price Today 21 January 2026: सोने के बढ़ गए दाम, यहां जानिये दिल्ली-मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में क्या हैं रेट्स

Gold Price Today 21 January 2026:

Published by JP Yadav

Gold Price Today 21 January 2026: भारत में सोना-चांदी निवेशकों की पहली सुरक्षित पसंद बन गया है. लोग जमकर सोना और चांदी खरीद रहे हैं. यही वजह है कि दोनों ही धातुओं (सोने-चांदी) की कीमतों में तेजी कायम है. बुधवार (21 जनवरी, 2026) को भी चांदी के साथ-साथ सोने के दामों में भी जबरदस्त तेजी देखी गई. सोना बुधवार को महंगा हुआ है. भारत में सोना पहली बार 1.5 लाख रुपये के पार हो चुका है. बुधवार को सोने की कीमत में 7795 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इस हिसाब से सोना 21 दिन में 22 हजार महंगा हुआ. वहीं, चांदी 10 हजार बढ़कर  3.20 लाख पर पहुंच गई. बता दें कि सोने की कीमत बुधवार (21 जनवरी, 2026) को 1.50 लाख रुपये को पार कर गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना के दाम में बुधवार को 7,795 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1,55,204 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है, जबकि मंगलवार को यह 1,47,409 रुपये पर था. 1 जनवरी से लेकर अब तक सोना इस साल अब तक 21,744 रुपए महंगा हो चुका है.

 पिछले दो दिनों से सोने के 22 और 24 कैरेट में आई तेजी बुधवार को भी जारी रही. Bankbazaar.com की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 कैरेट में 1 ग्राम सोने की कीमत बुधवार को सराफा बाजारों में 14,240 रुपये पहुंच गई, जबकि मंगलवार (20 जनवरी, 2026) को सोने की कीमत 13,550 रुपये थी. इस तरह दूसरे दिन सोने की कीमत में 690 रुपये का इजाफा हुआ है.

बुलियन.इन के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है. बुधवार (21 जनवरी, 2026) को दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत अब 1,57,130 रुपये हो गई है. इसमें 6,430 रुपये का इजाफा हुआ है, इस लिहाज से सोने की कीमत में लगभग 4.28% की बढ़ोतरी हुई है. मुंबई में भी सोने के दाम बढ़े हैं. यहां पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,400 रुपये पहुंच गई है.

Related Post

सोने के दामों में रफ्तार जारी

बुधवार को 24 कैरेट के दामों में भी तेजी  नजर आई. 1 ग्राम की कीमत 14,952 रुपये पर है. मंगलवार को इसकी कीमत 14,228 रुपये थी. इस तरह 724 रुपये दाम बढ़े हैं. 8 ग्राम की कीमत 1,19,616 रुपये है, जबकि मंगलवार को इसके दाम 1,13,824 रुपये थे. इस तरह यह बढ़ोतरी 5,792 रुपये हुई. 10 ग्राम की कीमत 1,49,520 रुपये है, जबकि मंगलवार को इसके दाम 1,42,280 रुपये थे. इस तरह इसके दामों में 7,240 रुपये का इजाफा हुआ है. 

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
शहर                       24 कैरेट सोना                     22 कैरेट सोना                18 कैरेट सोना
दिल्ली                      1,54,950                           1,42,050                      1,16,260
मुंबई                       1,54,800                            1,41,900                      1,16,110
कोलकाता                1,54,800                            1,41,900                      1,16,110
चेन्नई                        1,55,460                           1,42,500                       1,18,900
पटना                       1,54,850                            1,41,950                       1,16,160
जयपुर                      1,54,950                             1,42,050                      1,16,260

आगे भी जारी रह सकती है सोने में तेजी

वहीं, एक्सपर्ट का मानना है कि सोने के दामों में चल रही तेजी आगे भी जारी रह सकती है. 22 कैरेट में सोने के दूसरे दामों की बात की जाए तो 8 ग्राम सोने की कीमत बुधवार को सराफा बाजारों में 1,13,920 रुपए है. इसके अलावा 22 कैरेट में 10 ग्राम की कीमत 1,42,400 रुपये है. बुधवार को इसके दाम 1,35,500 रुपये है. इस तरह दामों में 6,900 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Panchayat Season 5 Release Date: कब आएगा पंचायत का सीजन 5, जानें क्या होंगे बदलाव?

Panchayat Season 5 Release Date: भारत में बहुत सी वेब सीरीज फेमस है, लेकिन पंचायत…

January 21, 2026

वीडियो जिसने दिल तोड़ दिया! मरी हुई व्हेल के साथ जश्न मनाते मछुआरे, शर्मनाक हरकत से भड़के ‘Animal Lovers’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको इमोशनल…

January 21, 2026