Home > व्यापार > Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत जानें आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमत?

Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत जानें आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमत?

Gold Price Today 11 April 2026: सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई है. आइए जानते हैं 11 तारीख को सोने ने कितनी बड़ी छलांग लगाई है.

By: Preeti Rajput | Published: April 11, 2026 10:10:36 AM IST



Gold Price Today 11 April 2026: सोने की कीमत बढ़ते ही एक बार फिर से महंगाई का दौर नजर आ रहा है. 28 फरवरी 2026 को इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद से ही सोने की  कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. सोना अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 50 हजार तक गिर गया था. लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसमें तेजी देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय कीमतों में 11 अप्रैल 2026 को गिरावट देखने को मिली है. 

सोने ने कितनी लगाई छलांग?

11 अप्रैल को कॉमेक्स पर गोल्ड -0.98% (47 डॉलर) गिरकर या 4,771 डॉलर प्रति औंस था. बता दें कि एक औंस का वजन करीब 28.53 ग्राम हो गया है. शनिवार होने के कारण MCX पर ट्रेडिंग नहीं होगी. लेकिन कल जो ट्रेडिंग हुई थी, उसके मुताबिक, 5 जून 2026 को गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 38 रुपये बढ़कर 152652 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. शनिवार को IBJA के रेट पब्लिश नहीं किए जाते हैं. 

देश की राजधानी में सोने की कीमत 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार भारत की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 400 बढ़कर 1,55,300 हो गई है. 

आपके शहर में सोने की कीमत

क्रमांक  शहर    22 कैरेट  (10 ग्राम) 24 कैरेट (10 ग्राम) 
1 दिल्ली  ₹139810 ₹152510
2  मुंबई  ₹139660 ₹152360
3 कोलकाता  ₹139660 ₹152360
4 सूरत ₹139710 ₹152410
5 नागपुर ₹139660 ₹152360
6 पुणे ₹139660 ₹152360
7 नासिक ₹139690 ₹152390
8  बैंगलोर   ₹139660  ₹152360
9  चेन्नई ₹141260 ₹154100

Advertisement