Categories: व्यापार

Gold etfs vs fofs : इस साल सोने में 60% की बंपर तेजी! जानिए कौन सा डिजिटल ऑप्शन बेहतर etfs या fofs?

Gold etfs vs fofs : 2025 में सोने की कीमतों में 61% की बढ़त हुई, जिससे ये निवेश का पसंदीदा ऑप्शन बन गया. लोग अब जेवरात की जगह गोल्ड ETF और FoF जैसे डिजिटल विकल्प चुन रहे हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Gold : 2025 में सोने की चमक फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. इस साल सोने की कीमतों में लगभग 61% की वृद्धि हुई है और ये 1.5 लाख से 2 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं. ऐसे में पारंपरिक तरीके जैसे जेवरात खरीदने के बजाय निवेशक अब डिजिटल ऑप्शन की ओर रुख कर रहे हैं. खासतौर पर, गोल्ड ईटीएफ (Exchange Traded Funds) और गोल्ड फंड ऑफ फंड्स (FoFs) में निवेश तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन सही विकल्प चुनना बहुत जरूरी है.

सोना क्यों बना निवेशकों की पहली पसंद?

वैश्विक अस्थिरता और अनिश्चितता के बीच, सोना एक सेफ बचत ऑप्शन के रूप में उभरा है. य न केवल पारंपरिक रूप से पूंजी की सुरक्षा करता है, बल्कि य महंगाई और बाजार के उतार-चढ़ाव से भी बचाव करता है.

परंपरागत तौर पर, लोग जेवरात और सिक्कों में सोना खरीदते थे. मगर अब डिजिटल गोल्ड निवेश जैसे गोल्ड ईटीएफ और फंड ऑफ फंड्स ने सोने को निवेश के लिए आसान और सस्ता बना दिया है.

गोल्ड ईटीएफ क्या है?

गोल्ड ईटीएफ एक प्रकार का म्यूचुअल फंड होता है जो सीधे 99.5% शुद्ध सोने में निवेश करता है. हर ईटीएफ यूनिट लगभग 0.01 ग्राम सोने के बराबर होती है और य स्टॉक एक्सचेंज पर शेयरों की तरह ट्रेड होती है.

गोल्ड ईटीएफ के फायदे:

आपको डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत होती है.

कोई मेकिंग चार्ज या जीएसटी नहीं लगता.

बाजार आधारित रियल टाइम प्राइस पर खरीदारी होती है.

पारंपरिक जेवरात के मुकाबले ये अधिक तरल और सस्ते होते हैं.

भारत में प्रमुख गोल्ड ईटीएफ्स में शामिल हैं: निप्पॉन इंडिया गोल्ड ईटीएफ, एसबीआई गोल्ड ईटीएफ, एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ आदि.

गोल्ड फंड ऑफ फंड्स (FoFs) क्या होते हैं?

अगर आपके पास डिमैट अकाउंट नहीं है तो गोल्ड फंड ऑफ फंड्स आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. ये म्यूचुअल फंड गोल्ड ईटीएफ में निवेश करता है, जिससे आपको अप्रत्यक्ष रूप से सोने का एक्सपोजर मिलता है.

गोल्ड FoFs के फायदे:

डिमैट अकाउंट की जरूरत नहीं.

SIP के जरिए आसानी से निवेश किया जा सकता है.

शुरुआती निवेशकों के लिए उपयुक्त.

हालांकि, इनमें खर्च कुछ अधिक होता है क्योंकि ये ईटीएफ में निवेश करते हैं.

सही गोल्ड ईटीएफ या FoF कैसे चुनें?

वित्तीय विशेषज्ञ विजय माहेश्वरी के अनुसार, तीन मुख्य बिंदुओं पर ध्यान दें:

1. एक्सपेंस रेशियो: कम खर्च बेहतर होता है (आमतौर पर 0.30% से 0.80% तक).

2. लिक्विडिटी: अधिक ट्रेडिंग वॉल्यूम से खरीद-फरोख्त आसान होती है.

3. ट्रैकिंग एरर: जितना कम होगा, ईटीएफ उतनी ही सही कीमत पर सोने को फॉलो करेगा.

निवेश के लिए टिप्स

सोने में निवेश अब भी फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कीमतें ऊची होने के कारण एक बार में बड़ा निवेश करने से बचें. मासिक एसआईपी के जरिए धीरे-धीरे निवेश करना बेहतर होता है. विशेषज्ञों का कहना है कि कुल निवेश का केवल 5-10% हिस्सा ही सोने में लगाना चाहिए क्योंकि य कमाई बढ़ाने का साधन नहीं बल्कि बाजार के जोखिम से बचाव का जरिया है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026