Gold Price March 6: आज 6 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,63,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है. मुंबई में ये कीमत 1,62,870 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. एक दिन पहले 5 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में निवेशकों की मुनाफासूली के कारण सोने की कीमत 7,600 रुपये यानी 4.4 प्रतिशत गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी.
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग बढ़ी, लेकिन ऊंचे लेवल पर भारी मुनाफावसूली ने इस बढ़ती मांग का असर कम कर दिया.
मध्यपूर्व में तनाव और सोने पर असर
28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान किया और एयर स्ट्राइक की. कुछ ही घंटों में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमला किया. इसके अलावा, ईरान ने मध्यपूर्व के अन्य देशों पर भी हमले किए.
इजराइल के पहले हमले के दिन ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए. इस तनाव के बावजूद सोने की कीमतों में अचानक गिरावट निवेशकों के मुनाफासूली के कारण हुई.
मेन शहरों में सोने की कीमत
दिल्ली
24 कैरेट सोना: 1,63,020 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,49,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
24 कैरेट सोना: 1,62,870 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,49,290 रुपये प्रति 10 ग्राम
पुणे और बेंगलुरु
24 कैरेट सोना: 1,62,870 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,49,290 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी में भी 6 मार्च की सुबह गिरावट देखी गई. दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई.
5 मार्च को चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसमें ये 27,700 रुपये यानी 9.23 प्रतिशत कम होकर 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 84.11 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया.

