Gold Price Today 20 February 2026 | Aaj Ka Sone Ka Bhav | Gold Rate Today: अपनी ‘प्रकृति’ से चमक बिखेरने वाला सोना लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है. जनवरी महीने के अंतिम दिनों और फरवरी की शुरुआत से ही सोने के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यह अलग बात है कि सोने के दामों में उतनी गिरावट नहीं है, जितनी चांदी की कीमतों में है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) को सोने की कीमत में 0.33 प्रतिशत का इजाफा देखा गया. इसके साथ ही 10 ग्राम सोने की कीमत 1,55,336 रुपये पर है. यह बढ़त 517 रुपये है.
दिल्ली-मुंबई समेत सभी शहरों में बढ़े सोने के दाम
दिल्ली की बात करें तो शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,520 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां के सर्राफा बाजार में सोने की चमक कीमतों के रूप में नजर आ रही है. मुंबई शहर में शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,55,240 प्रति 10 ग्राम है, जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
| शहर | 22 कैरेट सोने का दाम | 24 कैरेट सोने का दाम |
| दिल्ली | 143610 रुपये | 156650 रुपये |
| मुंबई | 143460 रुपये | 156500 रुपये |
| अहमदाबाद | 143510 रुपये | 156550 रुपये |
| चेन्नई | 143460 रुपये | 156500 रुपये |
| कोलकाता | 143460 रुपये | 156500 रुपये |
| हैदराबाद | 143460 रुपये | 156500 रुपये |
| जयपुर | 143610 रुपये | 156650 रुपये |
| भोपाल | 143510 रुपये | 156550 रुपये |
| लखनऊ | 143610 रुपये | 156650 रुपये |
| चंडीगढ़ | 143610 रुपये | 156650 रुपये |
जानकारों की कहना है कि सोने की कीमतों में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है.कीमतों में थोड़ी-बहुत गिरावट हो सकती है, लेकिन ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है. कुछ जानकार यह भी मानते हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन जारी है. अगर सच में ईरान पर अमेरिका हमला करता है तो सोने के दामों में तेजी से बढ़ोतरी या फिर गिरावट भी देखने को मिल सकती है. बाजार के विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद हो सकता है कि सोने की कीमतों में इजाफा हो जाए.