DDA की नई आवास योजना की धूम, पहले दिन ही 1,000 फ्लैट बुक; कीमत से लेकर बुकिंग राशि तक यहां जाने सारी डिटेल्स

DDA housing scheme: डीडीए अधिकारियों ने बताया कि इस चरण में ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आवेदन कर सकें.

Published by Shubahm Srivastava

DDA Flat Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राजधानी में घर का सपना देखने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है. डीडीए ने अपनी जन साधारण आवास योजना (Jan Sadharan Awas Yojna) का दूसरा चरण शुरू किया है, जिसके तहत करीब 1,500 किफायती फ्लैट आम जनता के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं. यह योजना मुख्य रूप से निम्न आय वर्ग (LIG) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लोगों के लिए है.

इन इलाकों में बनाए गए फ्लैट

इस योजना के तहत फ्लैट शिवाजी मार्ग, रामगढ़ कॉलोनी, रोहिणी और नरेला जैसे इलाकों में बनाए गए हैं. डीडीए के अनुसार, पहले ही दिन 1,000 से अधिक फ्लैट बुक हो गए, जो लोगों के बीच इस योजना की लोकप्रियता को दर्शाता है. योजना की शुरुआत 7 नवंबर से हुई है.

डीडीए के फ्लैट्स को लेकर जरूरी जानकारी

डीडीए के बयान के मुताबिक, रोहिणी, रामगढ़ कॉलोनी और शिवाजी मार्ग के सभी फ्लैट पहले दिन ही बुक हो गए. इन इलाकों में फ्लैट की साइज 31.9 से 45 वर्ग मीटर तक है. नरेला में कुल 1,120 फ्लैट हैं, जिनका साइज 34.8 से 35.1 वर्ग मीटर है. वहीं, रोहिणी सेक्टर 34 और 35 में 308 एलआईजी फ्लैट, रामगढ़ कॉलोनी में 73 फ्लैट और शिवाजी मार्ग में 36 फ्लैट शामिल हैं.

मोदी सरकार ने कर दिया कमाल! कचरा बेचकर कमाए 800 करोड़ रुपये; यहां जानें अब तक कितना हुआ राजस्व में इजाफा?

Related Post

डीडीए फ्लैट्स की कीमत और बुकिंग राशि

बुकिंग की राशि ईडब्ल्यूएस फ्लैट के लिए ₹50,000 और एलआईजी फ्लैट के लिए ₹1 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, फ्लैट की कीमत ₹11.8 लाख से ₹32.7 लाख रुपये के बीच है.

ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया को बनाया गया आसान

डीडीए अधिकारियों ने बताया कि इस चरण में ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आवेदन कर सकें. इसके अलावा, हर लोकेशन पर बेहतर कनेक्टिविटी, बेसिक सुविधाएं और सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया गया है. सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना के जरिए दिल्ली में मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर अपना घर मिल सके और आवास संकट को कम किया जा सके.

महंगा हुआ घर का सपना! टॉप मेट्रो सिटीज में प्रॉपर्टी कीमतों में 19% तक इजाफा, जानें Delhi NCR में क्या चल रहा रेट?

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

बलरामपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध शिकार में 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Balrampur illegal hunting: बलरामपुर के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का खुलासा करते हुए…

April 20, 2026

Maihar Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Maihar Accident: मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो…

April 20, 2026

Aurangabad News: खुशियां मातम में बदलीं, तिलक से पहले करंट लगने से गई युवक की जान; परिवार में मची चीख-पुकार

Tilak ceremony tragedy: परिजनों के अनुसार सुबह रितेश जल्दी उठकर तैयारियों में जुट गया था.…

April 20, 2026

Dhamtari IPL betting case: आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल समेत 1.20 लाख का सामान जब्त

Dhamtari IPL betting case: धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार…

April 20, 2026

Mathura News: यमुना में सख्ती! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेगी नाव, लाइफ जैकेट अब हुई अनिवार्य

Mathura News: यमुना में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, अब बिना…

April 20, 2026

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026