Categories: व्यापार

लाखों सरकारी कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, DA ही नहीं सरकार दे रही एक और बड़ा तोहफा; दिवाली से पहले भर जाएगा बैंक अकाउंट

DA Hike 2025 3%: वित्त मंत्रालय ने साल 2024-25 के लिए केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को Non-Productivity Linked Bonus देने की मंजूरी दे दी है. इस दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को कई बड़े तोहफे मिलने वाले हैं.

Published by Heena Khan

DA Hike 2025: ये दिवाली सबसे खास जिसकी होने वाली है वो हैं केंद्रीय कर्मचारी. एक बार फिर सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे दी है. दरअसल, वित्त मंत्रालय ने साल 2024-25 के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए गैर-उत्पादकता से जुड़ा बोनस को मंज़ूरी दे दी है. यह बोनस 30 दिनों के वेतन के बराबर होगा और ग्रुप सी और ग्रुप बी के कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों को दिया जाएगा.

कर्मचारियों को मिली दोहरी खुशी

दरअसल, त्योहारों के सीजन में मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को एक नहीं ब्लकि दो तोहफे दे डाले हैं. दरअसल, केंद्र सरकार ने पहले कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया, इसके बाद उनके महंगाई भत्ते (DA) में भी बढ़ोतरी कर दी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह तोहफा दशहरा और दिवाली से पहले आया है. आइए जानते हैं कि कर्मचारियों को सरकार के इस फैसले से कितना फायदा होने वाला है.

Related Post

जानिये क्या होगा फायदा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार ने उत्पादकता से जुड़े गैर-संबंधित बोनस को लेकर बड़ी घोषणा की है. दरअसल, सोमवार को जारी एक आदेश में, वित्त मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि ग्रुप सी और ग्रुप बी के केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 2024-25 के लिए 30 दिनों के वेतन के बराबर “अस्थायी बोनस” मिलेगा. यह राशि 6,908 तय की गई है.

मिला एक और तोहफा

केंद्र सरकार ने पेंशन के साथ साथ कई बड़े तोहफे दे दिए हैं. दरअसल, केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त होने वाले केंद्रीय सिविल सेवा कर्मचारियों के लिए समय पर पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ सुनिश्चित करने वाले बड़े सुधारों की घोषणा की है. इन नए नियमों के लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है. इन नए नियमों का उद्देश्य समय पर पेंशन भुगतान, पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) जारी करना और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और शीघ्रता सुनिश्चित करना है. आइए जान लेते हैं कि और कौन-कौन से सुधार होने जा रहे हैं.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026