Categories: व्यापार

CRISIL Report: Non-Veg हुआ सस्ता, Veg थाली में नहीं कोई बदलाव; ताजा रिपोर्ट ने सभी को किया हैरान

Veg thali price India: शाकाहारी थाली के स्थिर रहने की मुख्य वजह टमाटर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी है.

Published by Shubahm Srivastava

CRISIL Report Thali Cost 2026: दुनिया में जगह-जगह चल रही जंग के चलते भारत की आम जनता की जेब पर भी काफी असर पड़ा है. अब इसी कड़ी में CRISIL की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 में आम आदमी की रसोई पर महंगाई का असर मिश्रित रहा. जहां कुछ जरूरी चीजें महंगी हुईं, वहीं कई खाद्य पदार्थ सस्ते होने से कुल खर्च पर बड़ा असर नहीं पड़ा. शाकाहारी थाली की लागत स्थिर रही, जबकि मांसाहारी थाली 1% सस्ती हुई.

टमाटर महंगा, लेकिन असर संतुलित

शाकाहारी थाली के स्थिर रहने की मुख्य वजह टमाटर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी है. मार्च 2025 में 21 प्रति किलो मिलने वाला टमाटर अब 28 प्रति किलो हो गया, यानी 33% की बढ़त. इसकी वजह कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में फसल की बुवाई में देरी और कम सप्लाई रही. हालांकि, अन्य सब्जियों की गिरती कीमतों ने इस असर को संतुलित कर दिया.

प्याज और आलू ने दी राहत

टमाटर की महंगाई के बावजूद प्याज और आलू की कीमतों में बड़ी गिरावट ने राहत दी. प्याज 25% और आलू 13% सस्ता हुआ है. इसके पीछे बंपर उत्पादन, कम निर्यात और होटल-रेस्टोरेंट की कमजोर मांग प्रमुख कारण रहे. इन गिरती कीमतों ने थाली के कुल खर्च को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाई.

नॉन-वेज थाली क्यों हुई सस्ती

मांसाहारी थाली की लागत में करीब 50% हिस्सा चिकन (ब्रोयलर) का होता है. इस बार ब्रोयलर के दाम में 2% की गिरावट आई है, जिससे नॉन-वेज थाली की कीमत सालाना आधार पर 1% कम हो गई. इसे ‘हाई बेस इफेक्ट’ का भी परिणाम माना जा रहा है.

गैस और तेल ने बढ़ाया खर्च

राहत के बावजूद कुछ जरूरी चीजों ने खर्च बढ़ाया है. ग्लोबल सप्लाई दिक्कतों के कारण खाने के तेल के दाम 6% और LPG सिलेंडर 14% महंगा हुआ है. इसके अलावा दालों की कीमतें अधिक स्टॉक के चलते नियंत्रित रहीं. अगर गैस और तेल महंगे न होते, तो थाली की लागत और कम हो सकती थी.

भारतीय कंपनी का कमाल, लांच किया दुनिया का पहला ‘Protein Condom’!जानें क्यों हो रहें ट्रोल?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

अचानक इस प्रदेश की राजधानी में हुआ बड़ा फेरबदल, रातों-रात बदली गई पुलिस अफसरों की पोस्टिंग!

Chandigarh Police Department Changes: पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई इंस्पेक्टरों को नई…

April 7, 2026

Dhurandhar 2 National Award: धुरंधर को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड! बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कायम है जलवा

Dhurandhar 2 National Award: धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड…

April 7, 2026

तलाक के बाद भी रिश्ता बरकरार! नताशा पहुंचीं हार्दिक के घर; तस्वीरें आई सामने

Natasa Stankovic Hardik Pandya divorce: नताशा के इस कदम को लोगों ने खूब सराहा. कई…

April 7, 2026

David Warner drink case: डेविड वॉर्नर सिडनी में हुए गिरफ्तार, पीएसएल के बीच बढ़ीं मुश्किलें, जानें पूरा मामला

David Warner drink case: डेविड वॉर्नर सिडनी में ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंस गए हैं,…

April 7, 2026