Categories: व्यापार

Arjun Tendulkar से कितनी अमिर हैं सानिया चंडोक? कमाई जान ससुर सचिन के भी उड़े होश

Arjun Tendulkar Engagement: अर्जुन जहाँ अपने क्रिकेट करियर के लिए जाने जाते हैं। वहीं सानिया एक प्रतिष्ठित और संपन्न व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जिसके वजह से इस इंगेजमेंट की चर्चा हर तरफ हो रही है।

Published by Divyanshi Singh

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन इस बार वो क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि किसी और चीज के लिए सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। बता दें 25 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने बुधवार 13 अगस्त को सगाई कर ली। उनकी सगाई  मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैनरवि घई की पोती सानिया चंडोक से हुई।

बता दें अर्जुन जहाँ अपने क्रिकेट करियर के लिए जाने जाते हैं। वहीं सानिया एक प्रतिष्ठित और संपन्न व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जिसके वजह से इंगेजमेंट की चर्चा हर तरफ हो रही है। अब लोग जानना चाहते हैं कि अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी अर्जुन तेंदुलकर से कितनी अमिर हैं। 

अर्जुन तेंदुलकर की कुल संपत्ति

अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक से ताल्लुक रखते हैं। अर्जुन ने अपना करियर और कमाई खुद बनाई है। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹22 करोड़ है, जिसमें से अधिकांश उनकी आय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से आती है। वर्तमान में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए, वह प्रति सीज़न ₹30 लाख कमाते हैं । यह अनुबंध उन्होंने 2022 तक बनाए रखा है, जिसके बाद उन्हें इसी राशि पर रिटेन किया गया था। अर्जुन पहली बार 2021 में ₹20 लाख में फ्रैंचाइज़ी में शामिल हुए थे।

आईपीएल के अलावा अर्जुन रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसी घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं से सालाना लगभग ₹10 लाख कमाते हैं। उन्हें प्रायोजन सौदों और विज्ञापनों से भी लाभ होता है, जिससे उनकी संपत्ति में और इज़ाफ़ा होता है।

Haryana News: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहां बीजेपी के सहायक की भूमिका निभा रहा है चुनाव आयोग

सानिया चंडोक की कुल संपत्ति

सानिया चंडोक मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी परिवारों में से एक घई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस फैमिली का हॉस्पिटैलिटी और फूड सेक्टर के क्षेत्र में बड़ा नाम है। उनके दादा, रवि घई, इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹16 अरब आंकी गई है, जो सचिन तेंदुलकर की ₹14 अरब की कथित संपत्ति से ज़्यादा है।

इसके अलावा सानिया भी एक सफल कारोबारी हैं। सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट किया है। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन करने के बाद उनको भारत में बढ़ते पालतू जानवरों के बिजनेस में अवसर दिखाई दिया। उन्होंने 2022 में ‘मिस्टर पॉज़ एक लक्ज़री पेट स्पा और स्टोर की स्थापना की।जिसमें उन्होंने ₹90 लाख का निवेश किया।

व्यक्तिगत संपत्ति की बात करें तो सानिया चंडोक संपत्ति के मामले में अर्जुन तेंदुलकर से आगे निकल जाती हैं।

पता नहीं खुशियां कब लौटेगी? प्रलयकारी सैलाब से तबाह-व-बर्बाद हो गया बसा-बसाया शहर, Video देख याद आ जाएगा कयामत का मंजर

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026