Categories: व्यापार

8th Pay Commission के बाद दोगुना से भी ज्यादा बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी? फिटमेंट फैक्टर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

8th Pay Commission 2025: मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार 1.8 गुना फिटमेंट फैक्टर लागू करने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों का मूल वेतन लगभग 80% तक बढ़ सकता है.

Published by Divyanshi Singh

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. अब देशभर में करोड़ों सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी इसकी सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि आयोग के सदस्यों के नाम और इसके कार्यक्षेत्र (Terms of Reference – ToR) अभी जारी नहीं किए गए हैं, जिससे इसके लागू होने में देरी हो सकती है.

किसे होगा फ़ायदा?

8वां वेतन आयोग लगभग 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन और भत्तों की समीक्षा करेगा. अनुमान है कि आयोग की सिफारिशों के लागू होने से मूल वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है, जिससे सरकारी कर्मचारियों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

वेतन में कितनी वृद्धि हो सकती है?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार 1.8 गुना फिटमेंट फैक्टर लागू करने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों का मूल वेतन लगभग 80% तक बढ़ सकता है. हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

चल रही है चर्चा

वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) आयोग की संरचना और दिशानिर्देशों पर चर्चा कर रहे हैं. आयोग के गठन के बाद, रिपोर्ट तैयार करने और उसे लागू करने की प्रक्रिया में लगभग दो से तीन साल लगने की उम्मीद है.

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ उन्हीं की गलती! BJP नेता ने कही ऐसी बात, ICC भी दंग

कर्मचारियों की उम्मीदें

सरकारी कर्मचारियों की उम्मीद है कि नया वेतन ढांचा जनवरी 2026 तक लागू हो जाएगा। पिछला 7वां वेतन आयोग फरवरी 2014 में गठित हुआ था, जिसकी सिफारिशें जनवरी 2016 में लागू की गई थीं. नया आयोग आने वाले वर्षों के लिए कर्मचारियों के वेतन और भत्तों की नई आधाररेखा तय करेगा.

CJI गवई ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को लिखा पत्र, इस न्यायाधीश को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की

Divyanshi Singh

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026