अगर आप बचाना चाहते हैं पैसे या करनी है दिवाली की सस्ती शॉपिंग, तो जानिए दिल्ली की 5 सबसे सस्ती मार्केट्स के बारे में

Budget Diwali markets in Delhi: दीवाली के समय हर कोई अपने घर को सजाना और अपनों को तोहफे देना चाहता है. अगर आप स्मार्ट तरीके से खरीदारी करें तो कम पैसे में भी खूबसूरत दीये, लाइट्स और सजावट की चीजें ले सकते हैं.

Published by Anshika thakur

Diwali shopping in Delhi: दीवाली का त्योहार सबके लिए खास होता है, जिसमें लोग अपने घर को सजाना और अपनों को प्यारे तोहफे देना पसंद करते हैं. मगर कभी-कभी खर्चा सोचकर खुशी कम हो जाती है. आइए जानते हैं कि कम बजट में अच्छी खरीदारी कैसे की जा सकती है. दिल्ली में ऐसे बाजार मौजूद हैं जहां बजट में रहकर भी दीवाली की खरीदारी कर सकते हैं. आइए ता करते हैं टॉप 5 मार्केट्स हां बजट में दीवाली शॉपिंग कर सकते हैं. 

1. Sadar Bazar

थोक में सामान खरीदने के लिए सदर बाजार सबसे बढ़िया जगह है. यह दिल्ली का सबसे बड़ा थोक मार्केट है, जहां दीये, मोमबत्तियां, पूजा का सामान, सजावट और पटाखे बहुत ही कम कीमत में मिलते हैं. यहां छोटी-छोटी चीजें 20-25 रुपये से मिलती हैं. 

2. Chandni Chowk

पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक दीवाली के मौके पर बहुत खूबसूरत दिखता है. यहां की सड़कें रंग-बिरंगी रोशनी से भर जाती हैं. यहां आपको घर की सजावट के लिए हर तरह का सामान मिलता है, जैसे रंगोली की चीजें, अच्छे दीये, लाइट्स और मिठाइयां. सबसे बढ़िया बात यह है कि कि यहां के सामान की कीमत कम होती है और आप मोल-भाव कर के अच्छी डील पा सकते हैं.

3. Lajpat Nagar Market

लाजपत नगर मार्केट उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो दीवाली के लिए कुछ नया और स्टाइलिश सजावट का सामान ढूंढ रहे हैं. यहां हर तरह के फैंसी पर्दे, सजावटी आइटम, दीये और मोमबत्तियां आसानी से मिलते हैं.  इस मार्केट में सस्ते गिफ्ट सेट और खूबसूरत पारंपरिक कपड़े मिलते हैं. थोड़े पैसों में ही घर को स्टाइलिश बना सकते हैं.

4. Sarojini Nagar Market

यह मार्केट सस्ते और फैशनेबल कपड़ों के लिए मशहूर है. दीवाली पर इस बाजार में घर सजाने की सुंदर चीजें भी मिल जाती हैं.

5. Karol Bagh

अगर आप घर की सजावट का सामान ढूंढ रहे हैं तो करोल बाग का टिप-टॉप मार्केट एक अच्छा विकल्प है.  यहां आपको सस्ती लाइट्स, बोतलें, ट्रे, मग और हैंडमेड सामान की अच्छी वैरायटी मिलती है. जूट और हैंडमेड चीजों की वैरायटी इसे खास बनाती है. यहां खरीदारी करते वक्त थोड़ा कन्फ्यूजन हो सकता है, लेकिन आपको अच्छी चीजें जरूर मिलेंगी.

Anshika thakur

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026