Categories: बिहार

कब तक डर के साए में जीएंगे भारतीय…लाल किला ब्लास्ट पर तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

Red Fort Blast: तेजस्वी यादव ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश की राजधानी में इस तरह का धमाका बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक है.

Published by Shubahm Srivastava

Tejashwi Yadav On Delhi Blast: दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर 2025) की शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुई कार ब्लास्ट की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस धमाके में कई लोगों की जान जाने और कई के घायल होने के बाद विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. ये धमाका ऐसे समय में हुआ है जब बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार (11 नवंबर 2025) को मतदान होना है. अब इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट को बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक बताया है.

हमेशा सरकार के साथ खड़े रहे…

तेजस्वी यादव ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश की राजधानी में इस तरह का धमाका बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक है. उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने निर्दोष प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी सहानुभूति है और वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. तेजस्वी ने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हम हमेशा सरकार के साथ खड़े रहे हैं — चाहे पुलवामा रहा हो या पहलगाम.”

Bihar Election 2025: Phase-2 की 122 सीटों पर कौन किससे भिड़ा? यहां देखें पूरी उम्मीदवारों की लिस्ट

कब तक भारतीय नागरिक डर के साए में जिएंगे – तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता ने केंद्र सरकार से गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार को पारदर्शी तरीके से जांच करनी चाहिए ताकि जनता को भरोसा हो सके कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. तेजस्वी ने सवाल उठाया कि आखिर “कब तक भारतीय नागरिक डर के साए में जिएंगे?” उन्होंने देश की सुरक्षा और संप्रभुता को सर्वोच्च बताते हुए कहा कि दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए.

Related Post

हर एंगल से जांच की जा रही – अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने LNJP जाकर घायलों से मुलाकात की. अमित शाह ने कहा कि मंगलवार को गृह मंत्रालय में सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है.  

क्या यह आतंकवादी हमला था? पत्रकारों द्वारा यह पूछने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी एंगल से जांच कर रहे हैं. यह कहना बहुत मुश्किल है कि घटना का कारण क्या था. गृहमंत्री ने कहा कि जब तक विस्फोट स्थल से बरामद नमूनों का FSL और NSG द्वारा विश्लेषण नहीं किया जाता, तब तक इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. हालांकि, हम किसी भी एंगल को बंद नहीं मानते हैं. हम सभी एंगल की जांच करेंगे. 

योगी के मंत्री ने बताया बिहार में किसकी बनेगी सरकार? पटना से दिल्ली तक मची खलबली

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026