Categories: बिहार

रोहिणी के बाद अब इन तीन बेटियों ने भी छोड़ा राबड़ी आवास, सत्ता की हार ने लालू परिवार के किए टुकड़े-टुकड़े!

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद लालू परिवार में फैली अंदरूनी कलह बढ़ती ही जा रही है. रोहिणी आचार्य के आरोपों के बाद तीन और बेटियों ने भी राबड़ी आवास छोड़ दिया है.

Published by Shivani Singh

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सिर्फ राजनीतिक दुनिया ही नहीं हिलाई, बल्कि एक बड़े परिवार के भीतर छुपी ‘असली जंग’ को भी बाहर ला दिया है. जीत की उम्मीद में डूबा परिवार अब विभाजन और विवाद की चपेट में है. यह विवाद तब सामने आया जब लालू यादव को किडनी दान करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और उनके सलाहकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीति और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया. दुर्व्यवहार के उनके आरोपों के बाद, तेजस्वी की तीन और बहनें अब राबड़ी आवास छोड़कर चली गई हैं, जिससे परिवार में अंदरूनी कलह और बढ़ गई है.

रोहिणी आचार्य के साथ दुर्व्यवहार के आरोप

राजद की हार के बाद, रोहिणी आचार्य ने सीधे तौर पर तेजस्वी यादव और उनके करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव पर निशाना साधा. रोहिणी ने आरोप लगाया कि चुनावी हार के बारे में सवाल पूछने पर उनके साथ बदतमीज़ी की गई और उन्हें चप्पलों से पीटने की धमकी दी गई. इन आरोपों के बाद, रोहिणी ने न केवल पार्टी राजनीति छोड़ दी, बल्कि परिवार से सभी संबंध भी तोड़ दिए. वह पहले दिल्ली और फिर सिंगापुर चली गईं. अब वह सोशल मीडिया के ज़रिए अपने विचार व्यक्त कर रही हैं.

Tejashwi Yadav: तेजस्वी की राह में सबसे बड़ा ‘रोड़ा’ कैसे बन गए लालू और ‘यादव’, यहां पढ़िए पूरा विश्लेषण

Related Post

तीन और बेटियों ने राबड़ी आवास छोड़ा

रोहिणी आचार्य द्वारा तेजस्वी यादव पर लगाए गए आरोपों और उनके घर से जाने के बाद, लालू यादव की तीन अन्य बेटियों – चंदा यादव, राज लक्ष्मी यादव और रागिनी यादव ने भी राबड़ी आवास छोड़ दिया. ये तीनों बहनें अपने परिवार और बच्चों के साथ पटना से दिल्ली चली गईं. लालू परिवार की इतनी सारी बेटियों का एक साथ राबड़ी आवास से जाना इस बात का संकेत है कि बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद परिवार में तनाव चरम पर है और सत्ता के बंटवारे को लेकर अंदरूनी मतभेद और गहरे हो गए हैं.

करारी हार ने पारिवारिक बगावत को जन्म दिया

राजद को चुनावों में भारी जीत मिलने की उम्मीद में सभी बहनें राबड़ी आवास पर डेरा डाले हुए थीं. हालाँकि, नतीजों ने तेजस्वी यादव के सारे दांव उलट दिए और राजद की करारी हार साबित हुई. चुनावी हार ही लालू परिवार के भीतर इस बगावत की जड़ थी. 

लालू-तेजस्वी से रिश्ते खत्म करने वाली रोहिणी आचार्य कितनी संपत्ति की हैं मालकिन, जानें क्या करते हैं NRI पति?

Shivani Singh

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026