Categories: बिहार

राबड़ी आवास के तहखाने को लेकर चढ़ा बिहार का सियासी पारा, राजद और जेडीयू हुए आमने-सामने, जानें- क्या है पूरा मामला?

Neeraj Kumar on Rabri Devi Residence: बिहार में इन दिनों राबड़ी आवास को लेकर सियासत तेज हो गई है. दरअसल, जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरोेप लगाया है कि राबड़ी आवास के तहखाने में जमीन से जुड़े कागजात, बड़ी मात्रा में कैश और गहने छिपे हो सकते हैं.

Published by Sohail Rahman

Bihar Politics: बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. इस बार राजनीति की वजह बनी है. राबड़ी देवी का सरकारी आवास, जिसके बारे में जदयू प्रवक्ता ने जो बयान दिया है. दरअसल जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि राबड़ी देवी के आवास में एक सीक्रेट तहखाना हो सकता है. जिसमें जमीन से जुड़े कागजात, बड़ी मात्रा में कैश और गहने छिपे हो सकते हैं. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार के दावे के बाद राजद ने नीरज कुमार को सीधे चुनौती दे डाली है.

जेडीयू प्रवक्ता यहीं नहीं रूके उन्होेेंने एक कदम आगे बढ़कर सामान की जांच कराने की भी मांग कर डाली. उन्होंने कहा कि घर से बाहर ले जाए जा रहे सामान की पूरी जांच की मांग की ताकि यह पता चल सके कि वे सरकारी संपत्ति हैं या निजी.

राजद प्रवक्ता ने किया पलटवार (The RJD spokesperson retaliated)

जेडीयू प्रवक्ता के आरोपों पर राजद प्रवक्ता का बयान भी सामने आया है. RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने JD(U) के आरोपों पर तीखा हमला किया. उन्होंने सीधे नीरज कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि JD(U) को एक तारीख तय करनी चाहिए और पूरे घर की पूरी जांच करानी चाहिए. अगर वहां कोई बेसमेंट नहीं मिलता है, तो नीरज कुमार को राजनीति से रिटायर होना पड़ेगा. शक्ति यादव यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि उन्हें राबड़ी देवी के खजाने की नहीं, बल्कि बिहार सरकार के खजाने की चिंता करनी चाहिए.

JP Yadav: मिलिए छपरा के ‘भोजपुरी कपिल शर्मा’ से: मज़दूरी करने वाले पिता के बेटे ने छत पर वीडियो बना कर ऐसे बनाया करोड़ों की…

जासूसी के आरोपों से गरमाया माहौल (The atmosphere is heated by espionage allegations)

इससे पहले, RJD ने सरकार पर लालू परिवार की “जासूसी” करने का आरोप लगाया था. RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने सवाल उठाया कि जब बंगले को खाली कराने की प्रक्रिया गोपनीय होनी चाहिए थी, तो सरकार को पल-पल की जानकारी कैसे मिल रही थी. RJD का दावा है कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब 25 नवंबर को भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को ’10 सर्कुलर रोड’ पर अलॉट किया गया बंगला बदलकर उन्हें ’39 हार्डिंग रोड’ पर एक घर अलॉट कर दिया.

नोटिस मिलने के लगभग एक महीने बाद जब राबड़ी देवी के घर से सामान ले जाते हुए पिकअप ट्रक देखे गए तो अटकलें शुरू हो गईं. इसके अलावा जानकारी सामने आ रही है कि RJD ने इस घर बदलने को नीतीश सरकार की “बदले की कार्रवाई” बताया है.

Bihar Same Sex Marriage: सुपौल में 2 युवतियों ने आपस में रचाई शादी, गैस चूल्हे के चारों ओर लिए सात फेरे

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026