खगड़िया का अमौसी नरसंहार की वो डरवानी रात, जब 16 लोगों को गोलियों से भून डाला गया

बिहार के खगड़िया जिले (Khagaria District) के अमौसी नरसंहार (Amausi Massacre) को कौन भूला सकता है. उस काली रात का डरवाना मंजर (Scary scene of the dark night) आज भी वहां के लोगों के आंखों सामने आ जाता है. उस जगह पर लोगों को गोलियों की आवाज़ (Sound of bullets) सुनाई देती है.

Published by DARSHNA DEEP

Amausi massacre in Khagaria: बिहार के खगड़िया जिले के अमौसी दियारा क्षेत्र में 1 अक्टूबर साल 2009 की मध्य रात्रि को हुए नरसंहार ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इस काली रात को आखिर कौन नहीं जानता होगा. जिस किसी ने भी इस घटना के बारे में सूना उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई थी. इस दर्दनाक वारदात में चार बच्चों समेत 16 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी. घटना के 16 साल बीत जाने के बाद भी पीड़ितों और चश्मदीदों के जेहन में उस ‘काली रात’ का खौफ आज भी जिंदा है. 

चश्मदीदों का दर्दनाक बयान

घटना के चश्मदीद पारो सिंह ने उस भयानक रात को याद करते हुए बताया कि लगभग 40 से 50 की संख्या में आए अपराधियों ने उनके खलिहान को चारों तरफ से घेर लिया था. बच्चों समेत सभी बड़ों को रस्सी से बांधकर एक जगह जमा किया गया. उन्होंने आगे बताया कि “बदमाशों ने मेरे पुत्र चंदन कुमार को भी मार डाला था, मुझे भी बांधकर गोली मारी गई, लेकिन किस्मत अच्छी थी इसलिए मैं डर से गिर गया और मेरी जान बच सकी. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि जब एक बच्चे ने हल्ला किया तो उसे उसी वक्त गोली मार दी गई थी. बाद में एक अपराधी ने कहा कि सबने उन्हें पहचान लिया है, इसलिए किसी को छोड़ना ठीक नहीं होगा. इसके बाद अपराधियों ने बांधकर रखे सभी लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी.

अमेरिका देवी ने खोए अपने दोनों पुत्र

एक अन्य पीड़िता अमेरिका देवी ने इस नरसंहार में अपने दोनों बेटों को खो दिया था. इस घटना पर उन्होंने बताया कि रात के 2 बजे किसी ने उनके घर आकर खबर दी कि बदमाशों ने उनके दोनों बेटों को खत्म कर दिया है. इस घटना ने एक मां की पूरी दुनिया उजाड़ कर रख दी थी.

Related Post

वर्चस्व की लड़ाई और जमीनी विवाद

अमौसी नरसंहार के पीछे मुख्य कारण जमीनी विवाद और वर्चस्व की लड़ाई थी. अमौसी एक दियारा इलाका है, जहां इचरुआ के लोग बटाई और ठेके पर जमीन लेकर खेती किया करते थे. 
यह हत्याकांड 2 अक्टूबर यानी अहिंसा दिवस की सुबह सबके सामने आया, जब लोगों ने 16 शवों का वीभत्स मंजर देखा. अपराधियों ने खून की ऐसी होली खेली थी, जिसमें किसी को नहीं बख्शा गया. 

न्याय की लड़ाई और निराशा

इस मामले में खगड़िया कोर्ट ने पहले 10 लोगों को फांसी की सजा और 14 लोगों को आजीवन कारावास सुनाया था. लेकिन, चश्मदीद पप्पू सिंह के मुताबिक, एक साल बाद ही हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था.  इस फैसले के बाद से पीड़ितों और उनके परिजनों का डर और बढ़ गया है. इस घटना ने बिहार में एक बार फिर से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026