Categories: बिहार

Rohini Acharya: ‘बिना फीस के वकील भौंकने वाली बेचैन आत्माओं’, आखिर किस पर भड़कीं रोहिणी आचार्य ? दे दिया तीखा बयान

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अब हलचल तेज हो गई है. एक बार फिर से भाषा से लेकर महिलाओं के सम्मान तक पर तीखी बहसबाजी देखने को मिली. वहीं RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया बयानों पर निशाना साधा और करारा जवाब दिया.

Published by Heena Khan

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अब हलचल तेज हो गई है. एक बार फिर से भाषा से लेकर महिलाओं के सम्मान तक पर तीखी बहसबाजी देखने को मिली. वहीं RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया बयानों पर निशाना साधा और करारा जवाब दिया. हालही में रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने संसदीय और भाषाई सीमाओं को पार करने की आदत बना ली है और उन्होंने विधानसभा और सार्वजनिक मंचों पर, खासकर महिलाओं के बारे में, बार-बार अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा भी उन्होंने सोशल मीडिया द्वारा काफी कुछ कहा. 

महिलाओं को लेकर साधा CM पर निशाना

इसके अलावा रोहिणी आचार्य ने कहा कि जब किसी के पास तर्क और तथ्य खत्म हो जाते हैं, तो वो भाषा की सीमाओं को तोड़ देते हैं, जिससे उनकी निराशा और बौद्धिक दिवालियापन सामने आता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ सालों में मुख्यमंत्री के बयानों का जिक्र करते हुए रोहिणी ने कहा कि वो साफ तौर पर महिलाओं के प्रति उनकी मानसिक और वैचारिक निराशा को दिखाते हैं. रोहिणी के मुताबिक, महिलाओं के सम्मान के बारे में दिए गए बयान सिर्फ राजनीतिक और चुनावी दिखावे तक ही सीमित हैं.

पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह विवाद तीन दिन पहले विधानसभा की कार्यवाही के दौरान शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को टोकते हुए कहा, “तुम बच्चे हो, चुप रहो.” इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का भी जिक्र किया. इस बयान के बाद विपक्ष ने विधानसभा में कड़ा विरोध किया और अब ये मामला बढ़ता ही जा रहा है. बात यहीं खत्म नहीं हुई बल्कि सोमवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच अच्छी-खासी बहस हुई. राबड़ी देवी के चिल्लाने पर मुख्यमंत्री इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी. 

क्या बोलीं रोहिणी ?

सिर्फ यही नहीं इसके अलावा भी रोहिणी ने निशाना साधा और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि किसी की निजी जिंदगी में ताका – झांकी , किसी के निजी मामलों पर टीका – टिप्पणी वही करते हैं, जो निट्ठले होते हैं या फिर जिनकी खुद की फितरत व् नियत गंदी होती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिना फीस के वकील बने बैठे भौंकने वाली बेचैन आत्माओं, जिसकी जिंदगी से जुड़ा मसला है , उसे खुद या उसके परिवार को समझने – संभालने दो , नाहक परेशान मत हो, तुम जैसों की दिखावे की परेशानी का मतलब और मकसद सब समझते हैं.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026

Bihar triple murder: बिहार के औरंगाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, चाचा ने तीन मासूम भतीजे-भतीजी की गला रेतकर की हत्या

Bihar triple murder:  बिहार के औरंगाबाद जिले के खुटहन गांव में एक व्यक्ति ने अपने…

March 27, 2026