Categories: बिहार

आखिर कौन कर रहा लालू यादव की पार्टी को तहस नहस? अपनो पर टूट पड़ीं रोहिणी आचार्य

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस बैठक में तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है. इस बीच लालू यादव के बेटी रोहिणी आचार्य का एक पोस्ट खूब बवाल मचा रहा है.

Published by Preeti Rajput

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद लालू परिवार में खींचतान देखने को मिल रही है. एक बार फिर से परिवार की भीतरी कलह उभरकर सामने आ गई है. अब आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पार्टी के वर्तमान नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया है. उन्होंने ‘लालूवाद’ की रक्षा और पार्टी की मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों पर कई तरह के सवाल उठाए हैं. रोहिणी ने घुसपैठियों का जिक्र किया है. उनका यह बयान एक ऐसे समय में आया है, जब आज पटना में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. इस बैठक में तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की उम्मीद जताई जा रही है.

रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि “जो सही मायनों में लालूवादी होगा, जिस किसी ने भी लालू जी के द्वारा, हाशिए पर खड़ी आबादी – वंचितों के हितों के लिए मजबूती से लड़ने वाली, खड़ी की गयी पार्टी के लिए निःस्वार्थ भाव से संघर्ष किया होगा, जिस किसी को भी लालू जी के द्वारा सामाजिक – आर्थिक न्याय के लिए किए गए सतत संघर्ष एवं प्रयासों का गौरवबोध होगा, जिसे लालू जी की राजनीतिक विरासत व  विचारधारा को गर्व के साथ आगे ले जाने की परवाह होगी, वो अवश्य ही पार्टी की मौजूदा बदहाली के लिए जिम्मेवार लोगों से सवाल करेगा एवं ऐसे लोगों की संदिग्ध – संदेहास्पद भूमिका के खिलाफ अंजाम की परवाह किए बिना अपनी आवाज उठाएगा .”

“हक – हकूक की लड़ाई “

रोहिणी ने बिना किसी का नाम लिए आगे लिखा कि “वर्त्तमान की कड़वी , चिंताजनक एवं दुःखद सच्चाई यही है कि  आज जनता के हक – हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए जानी जाने वाली, जन – जन की पार्टी की असली कमान फासीवादी विरोधियों के द्वारा भेजे गए वैसे घुसपैठियों – साजिशकर्ताओं के हाथों में है , जिन्हें लालूवाद को तहस – नहस करने के टास्क के साथ भेजा गया है , कब्ज़ा जमाए बैठे ऐसे लोग अपने गंदे मकसद में काफी हद तक सफल होते भी दिखते हैं. ” 

“जवाब देने से मुंह चुराने”

उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए लिखा कि “नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रहे को सवालों से भागने , सवालों से बचने , जवाब देने से मुंह चुराने, तार्किक – तथ्यात्मक जवाब देने की बजाए भ्रम फ़ैलाने, लालूवाद व् पार्टी की हित की बात करने वालों के साथ दुर्व्यवहार , अभद्र आचरण , अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की बजाए अपने गिरेबान में झांकना होगा और अगर “वो” चुप्पी साधता है, तो उस पर साजिश करने वाले गिरोह के साथ मिलीभगत का दोष व् आरोप स्वतः ही साबित होता है.”

पटना में अहम बैठक

पटना के होटल मौर्या में रविवार सुबह 11:30 बजे आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में तेजस्वी यादव को आरजेडी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है. इस बैठक की अध्यक्षता लालू प्रसाद यादव करेंगे. 

Preeti Rajput

Recent Posts

Telegram Notice: पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को नोटिस, इन चैनलों पर लगे गंभीर आरोप

Telegram Notice:  सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत…

March 11, 2026

Healthy Lifestyle: ये बीमारी जान पर भारी, मेवाड़ की राजकुमारी भी बचपन से झेल रही इसका दर्द

Healthy Lifestyle: मेवाड़ की राजकुमारी पद्मजा कुमारी परमार बचपन से टाइप 1 डायबिटीज से जूझ…

March 11, 2026

T20 World Cup: ‘पानी पिलाना, बल्ला उठाना…’ विश्व कप जीत के बाद सिराज का तंज, टीम में बताई अपनी और कुलदीप की भूमिका

T20 World Cup:  मोहम्मद सिराज लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम…

March 11, 2026

Indian Premier League 2026: 28 मार्च से क्रिकेट का महाकुंभ! IPL के पहले फेज का शेड्यूल जारी; RCB-SRH से होगा आगाज

Indian Premier League 2026: टी20 विश्‍व कप 2026 खत्म हो चुका है. वहीं अब क्रिकेट…

March 11, 2026

Excise policy case: आबकारी नीति केस: केजरीवाल-सिसोदिया ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, की ये मांगे

Excise policy case: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों ने…

March 11, 2026