खाकी पर शर्म! नशे में SI ने युवक के साथ किया ऐसा कांड, घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) पर स्थानीय युवक को बुरी तरह पीटने और फिर कॉलेज हॉस्टल (College Hostel) की तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का गंभीर आरोप लगा है, जिसके बाद इलाके में जबरदस्त हंगामा और बवाल हुआ. यह घटना दलसिंहसराय (Dalsinghsarai) के रामपुर जलालपुर स्थित पीटीसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज (PTC Teacher Training College Campus) परिसर में हुई.

Published by DARSHNA DEEP

Bihar Crime News: बिहार में जहां एक विधानसभा चुनाव को लेकर चारों तरफ चर्चा हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में क्राइम का सिलसिला लगातार जारी है. एक ऐसा ही ताजा मामला देखने को मिला है. जहां, विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए एक सब-इंस्पेक्टर पर स्थानीय युवक मनीष कुमार को नशे की हालत में बुरी तरह पीटने और फिर छात्रावास की तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का गंभीर आरोप लगा है. इतना ही नहीं पिटाई के दौरान सब-इंस्पेक्टर ने युवक के दांत भी तोड़ दिए थे. फिलहाल, इस पूरी शर्मनाक घटना के बाद से ग्रामीणों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की. 

घटना और लगे गंभीर आरोप

पीड़ित युवक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई जो 27 साल का है, मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता है. सोमवार देर शाम कॉलेज चौक के पास विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए एक एसआई से मनीष का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसआई नशे की हालत में था, उसने पहले तो युवक के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसे कॉलेज परिसर के छात्रावास ले गया. पिटाई के बाद एसआई ने उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. 

वारदात के बाद ग्रामीणों का बवाल

वारदात की सूचना मिलते ही भारी संख्या में गुस्साए ग्रामण कॉलेज के परिसर में पहुंचे और प्रवेश द्वार को बंद कर हंगामा और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपी एसआई की गिरफ्तारी की जल्द से जल्द मांग भी की. तो वहीं, दूसरी तरफ ग्रामीणों के तोड़फोड़ के दौरान हॉस्टल के टेबल-कुर्सी, सीसीटीवी कैमरा और जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. 

Related Post

पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति

सूचना पर पहुंचे डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम भारी पुलिस बल के साथ गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ को शांत कराया. घायल मनीष को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घटना पर डीएसपी ने क्या दी जानकारी?

वारदात पर डीएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और सख्त जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मी पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी.  पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी एसआई का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, और मामले की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है, जिसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026