Categories: भोजपुरी

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों के दिवाने ठुमके लगाने के लिए हो जाएं तैयार, रील्स बनाने के लिए आया नया तड़का

‘Bhataar Bharosemand Ba’ Song: इन दिनो सोशल मीडिया पर एक गाना काफी वायरल हो रहा है. जिसका नाम है ‘Bhataar Bharosemand Ba’ Song. ये गाना बड़े से लेकर छोटे तक हर किसी को काफी पसंद आ रहा है-

Published by sanskritij jaipuria

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर समर सिंह एक बार फिर अपने नए भोजपुरी गाने ‘भतार भरोसेमंद बा’ के साथ सुर्खियों में हैं. ये गाना Leechee Music Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है. गाने को समर सिंह के साथ खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस निकिता भारद्वाज नजर आ रही हैं.

भतार भरोसेमंद बा गाने की कहानी

गाने की कहानी पति-पत्नी के रिश्ते, भरोसे और प्यार पर आधारित है, जिसे मजेदार अंदाज में दिखाया गया है. वीडियो में समर सिंह, निकिता भारद्वाज से सवाल करते हैं कि वो उन्हें ज्यादा अच्छा मानती हैं या अपने पति को. इस पर निकिता अपने पति की जमकर तारीफ करती हैं और बताती हैं कि उनका पति बेहद भरोसेमंद है और वो उसके साथ बहुत खुश हैं.

इस बातचीत के दौरान दोनों के बीच दिखने वाली रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

निकिता भारद्वाज की अदाओं ने लूटा दिल

इस गाने में निकिता भारद्वाज की खूबसूरती और एक्सप्रेशंस वीडियो की जान हैं. वहीं समर सिंह का स्टाइल, एक्सप्रेशन और दमदार परफॉर्मेंस गाने को और भी मनोरंजक बना देता है. गाने का म्यूजिक और बोल सीधे दिल को छूते हैं, जिस वजह से लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छाया ‘Bhatar Bharosemand Ba’

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और रील्स भी बना रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, खुशी कक्कड़, समर सिंह और निकिता भारद्वाज अलगे लेवल सॉन्ग. वहीं कई यूजर्स ने इसे वायरल सॉन्ग बताते हुए इमोजी के साथ प्यार लुटाया है.

‘भतार भरोसेमंद बा’ गाने की पूरी टीम

 सिंगर: समर सिंह, खुशी कक्कड़
 फीचरिंग: समर सिंह, निकिता भारद्वाज
 गीत: छोटू यादव
 संगीत: विकास यादव
 निर्देशक: आशीष सत्यार्थी
 कोरियोग्राफर: अनुज मौर्य
 DOP: राहुल यादव
 एडिट: रोहन राऊत (निंजा)
 DI: रोहित सिंह
 प्रोडक्शन: आकाश विश्वकर्मा
 म्यूजिक लेबल: लीची म्यूजिक

क्यों देखें और सुने ये भोजपुरी गाना?

अगर आपको रोमांटिक भोजपुरी गाने, पति-पत्नी की प्यारी नोकझोंक और ट्रेंडिंग भोजपुरी सॉन्ग पसंद हैं, तो ‘भतार भरोसेमंद बा’ जरूर देखें. ये गाना हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहा है और आने वाले समय में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकता है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Tarun Murder Case : तरुण की हत्या पर रेखा गुप्ता सरकार का सख्त एक्शन, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Tarun Murder Case: उत्तम नगर में होली (04 मार्च, 2026) के दिन मामूली विवाद में…

March 8, 2026

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, 24 घंटे में कमाए करोड़ों…!

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही…

March 8, 2026

Rang Panchmi 2026: क्या आप जानते हैं रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल को कौन सा भोग सबसे प्रिय है? जानें सही विधि!

Rang Panchmi 2026: रंग पंचमी पर लड्डू गोपाल की पूजा विशेष रूप से की जाती…

March 8, 2026

IND vs NZ head to head: फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर; हेड-टू-हेड आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?

IND vs NZ T20 World Cup record: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच T20 इंटरनेशनल मैचों…

March 8, 2026