Categories: एस्ट्रो

करवा चौथ 2025: शुभ योग और 6 राशियों पर इसका प्रभाव

करवा चौथ 2025 (Karwa Chauth 2025) का व्रत (Fast) 10 अक्टूबर को रखा जाएगा, जो कई शुभ योगों (Auspicious Yogas) और संयोगों (Coincidences) के कारण अत्यंत खास रहने वाला है. इस दिन सूर्य और चंद्रमा की दुर्लभ चाल (Rare Move) से बने ग्रह योग (PlanetYoga) का प्रभाव कई राशियों (Zodiac Sign) पर पड़ने वाला है.

Published by DARSHNA DEEP

Karwa Chauth 2025: हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है. यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. महिलाएं इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाती हैं. 

करवा चौथ 2025 की तिथि और खास योग:

इस बार का करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा. ज्योतिष के मुताबिक, यह करवा चौथ कई शुभ योगों और संयोगों की वजह से अत्यंत खास रहने वाला है. 3 अक्टूबर को बुध ने शुक्र की राशि तुला में प्रवेश किया है, जबकि 9 अक्टूबर को शुक्र बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेगा. 

आखिर कैसा होगा राजयोगों का निर्माण:

कन्या राशि में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होने वाला है. कन्या राशि शुक्र की नीच राशि है, इसलिए नीचभंग राजयोग का भी निर्माण हो सकता है. इन शुभ योगों के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की भी संभावना जताई जा रही है. 

किन 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा करवा चौथ?:

करवा चौथ का समय विशेष रूप से इन 6 राशियों के लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आने वाला है, जिनमें वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और सबसे आखिरी में कुंभ शामिल हैं. तो आइए जानते हैं इन 6 राशियों पर करवा चौथ का शुभ परिणाम. 

वृषभ राशि:

यह समय आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ रहेगा. प्रेम भाव अच्छा होगा और संतान प्राप्ति के योग बन सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में लाभ और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.

Related Post

मिथुन राशि:

करवा चौथ से आपके अच्छे समय की शुरुआत होगी. संपत्ति से जुड़े मामलों में सुधार  करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. साथ ही  प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी समस्याएं भी समाप्त हो सकती है.

सिंह राशि:

सिंह राशि वालों के लिए यह अवधि बेहद ही खास होने जा रही है. आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा. 

तुला राशि:

यह समय आपके लिए बहुत अच्छा माना जा रहा है. आपके खर्चों में रुकावटें खत्म हो जाएंगी. आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के साथ-साथ कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी सफलता हासिल कर सकते है.

धनु राशि:

धनु राशि वालों के जीवन में शुभता का संचार मिल सकता है. रिश्तों में तनाव खत्म देखने को मिलेगा. जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल के साथ-साथ करियर में नई दिशा मिलने के योग हैं. 

कुंभ राशि:

कुंभ राशि वालों के लिए यह करवा चौथ सकारात्मकता से भरा रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए यह समय शुभ संकेत देने में कामयाब भी हो सकता है. परिवार में खुशियों के अलावा आर्थिक रूप से भी राहत मिल सकेगी. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026