September Sun Transit 2025 : सूर्य देव 17 सितम्बर अपनी राशि सिंह को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और यहां अक्टूबर की 17 तारीख तक रहने वाले हैं ऐसे में तो वृष राशि वालों के लिए यह परिवर्तन कई तरह की चुनौतियों और अवसरों का संकेत देगा। इस दौरान आपको धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता होगी। संतान का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है, वहीं करियर में वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बिगड़ने की आशंका रहेगी। आर्थिक दृष्टि से यह समय राहत देने वाला होगा, लेकिन यात्राओं से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी और जीवनशैली में अनुशासन अपनाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मुख्य बिन्दुओं को।
धैर्य और संयम दिखाएगी सही दिशा
इस समय वृष राशि या लग्न वाले व्यक्तियों को अपने मन और विचारों को शांत रखने की आवश्यकता है। परिस्थितियाँ कुछ कठिनाई पूर्ण हो सकती हैं, जिससे असमंजस की स्थिति बनेगी, लेकिन धैर्य और संयम ही सही दिशा दिखाएंगे। संतान का स्वास्थ्य इस समय चिंता का कारण बन सकता है। आपको उनकी देखभाल और आवश्यक इलाज पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने से आपसी संबंध मजबूत होंगे और पारिवारिक तालमेल भी बेहतर रहेगा।
पुरानी रकम की होगी वापसी
करियर की दृष्टि से यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है, इसलिए उनसे मधुर संबंध बनाए रखना समय की मांग है। किसी भी विवाद या वाद-विवाद से बचें तथा वाणी और व्यवहार में शालीनता रखें। आर्थिक पक्ष इस समय मजबूत रहेगा। पुराने बकायों की वसूली संभव है और धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जबकि, यात्रा की योजना इस समय आपके लिए शुभ फलदायी नहीं रहेगी, इसलिए उन्हें स्थगित करना ही उचित होगा।
वरिष्ठों का प्राप्त होगा मार्गदर्शन
स्वास्थ्य की दृष्टि से लापरवाही हानिकारक सिद्ध हो सकती है। यदि आप लंबे समय से योग या ध्यान शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इसकी शुरुआत करने के लिए यह समय उपयुक्त है। इससे मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा दोनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। उन्हें वरिष्ठों और शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि किसी विषय में कठिनाई है, तो गुरुजनों से चर्चा कर समाधान खोजने का अवसर मिलेगा, जिससे अध्ययन में प्रगति होगी।