Categories: एस्ट्रो

October libra Monthly Rashifal 2025: तुला राशि वालों को धार्मिक यात्रा से मिलेगी सकारात्मक ऊर्जा और सुकून, कारोबार विस्तार के बन रहें है योग

Libra October Horoscope 2025: तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर माह नई उम्मीदों और सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा. इस समय आप अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. करियर में मेहनत रंग लाएगी, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और व्यापारियों को निवेश से लाभ होगा. जबकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है. शिक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अक्टूबर माह अनुकूल है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जीवन में संतुलन बनाए रखना आपके लिए बेहद आवश्यक होगा. तो आइए इन्हीं सब बातों को और विस्तार पूर्वक जानते हैं.

Libra October Horoscope 2025: तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर माह नई उम्मीदों और सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा. इस समय आप अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. करियर में मेहनत रंग लाएगी, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और व्यापारियों को निवेश से लाभ होगा. जबकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है. शिक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अक्टूबर माह अनुकूल है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जीवन में संतुलन बनाए रखना आपके लिए बेहद आवश्यक होगा. तो आइए इन्हीं सब बातों को और विस्तार पूर्वक जानते हैं. 

अधीनस्थों और सहकर्मियों से मिलेगा सहयोग

तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर माह कई सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. इस माह आपके कार्य पूरे होंगे और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. आपके अंदर परोपकार की भावना जागेगी, जिससे समाज में सम्मान प्राप्त होगा. माह की शुरुआत में खर्च अधिक होंगे, ऐसे में खर्चों की लिस्ट पहले बना लेना उत्तम रहेगा. दिवाली में इस बार बजट से अधिक खर्च होने की आशंका है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय शुभ है, कार्यस्थल का वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा और अधीनस्थों व सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आप कामकाज में बुद्धिमत्ता का प्रयोग करते नजर आएंगे. कामकाज में मैनेजमेंट उच्चाधिकारियों को प्रसन्न रखेगा. बैंक और सरकारी विभाग में काम करने वालों पर ऑफिस की ओर से टारगेट बढ़ाया जा सकता है. रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों को अच्छा लाभ होगा और नए कार्य की रूपरेखा तैयार करने का यह उचित समय रहेगा.आर्थिक स्थिति में आएगी मजबूती

कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. व्यापारी वर्ग के लिए नया निवेश लाभकारी रहेगा और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. व्यापारियों को छोटे-छोटे मुनाफे प्राप्त होंगे, इस समय बड़े मुनाफे को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए. मेडिकल फील्ड में कारोबार करने वालों को माह के शुरुआत में बड़ा मुनाफा हाथ लगेगा. युवा वर्ग भविष्य को लेकर अधिक एकाग्र रहेंगे, क्रोध में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना है. दूसरों के मामलों में सोच समझकर बोले. यदि आप कहीं नौकरी के लिए अप्लाई करने का विचार बना रहे हैं, तो अपनी तैयारी पूरी रखें. आपकी छोटी सी गलती किए-किराए पर पानी फेर सकती है. विद्यार्थी पढ़ाई में फोकस बनाए रखेंगे तो बेहतर परिणाम पाएंगे.अक्टूबर माह के शुरुआत में जो भी परिणाम प्राप्त होंगे, उसमें सकारात्मक सूचना मिलने की संभावना है. 

Related Post

धार्मिक यात्रा से मिलेगी सकारात्मक ऊर्जा

परिवार में सभी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा,  वहीं एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना जरूरी होगा. धार्मिक स्थल की यात्रा का विचार बन सकता है, जिससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी. 15 तारीख के बाद से घर में लोगों का आना-जाना बढ़ सकता है, आप यदि आप परिवार से दूर रहते हैं, तो घर वापसी कर सकते हैं. संतान के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे, उन्हें इन्फेक्शन या गंभीर चोट लगने की आशंका है. 

मौसम बदलाव से सेहत हो सकती है प्रभावित

स्वास्थ्य की दृष्टि से माह के अंतिम दिनों में गंभीर बीमारी या पैरों में चोट लगने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें. मौसमी बदलाव से भी सेहत प्रभावित हो सकती है, ऐसे में ठंडी चीजों से परहेज करना उचित होगा. महिलाएं इस समय ब्यूटी ट्रीटमेंट का लाभ उठा सकती हैं. आंखों और सिर में दर्द रहेगा, इसके लिए मालिश कराए और कुछ देर मेडिटेशन करें.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026