Categories: एस्ट्रो

Aquarius Monthly Rashifal October 2025: कुंभ राशि वालों के लिए धन, करियर और रिश्तों में प्रगति का समय, व्यापार में होगा मुनाफा और रिश्तों में बढ़ेगा तालमेल

Aquarius Monthly Rashifal October 2025: कुंभ राशि वालों के अक्टूबर का महीना अवसरों और चुनौतियों का अनोखा मिश्रण लेकर आया है. आपको इस महीने में पुराने निवेश से लाभ हो सकता है, लेकिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

October 2025 Aquarius Monthly Rashifal: अक्टूबर माह कुंभ राशि वालों के जीवन में अवसरों और चुनौतियों का अनोखा मिश्रण लेकर आएगा. इस समय अपने विचारों और फैसलों पर भरोसा बनाए रखना होगा क्योंकि हर कोई आपके हितैषी नहीं होंगे. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा, वरना आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. करियर और व्यापार में आपकी मेहनत रंग लाएगी तथा पुराने निवेश लाभ दिलाएंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देना होगा ताकि अच्छे परिणाम प्राप्त हों. परिवार के साथ संबंध मजबूत बनेंगे और सामाजिक स्तर पर नई पहचान बनेगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतना आवश्यक है, वरना लापरवाही भारी पड़ सकती है. तो आईए जानते हैं, पंडित शशिशेखर त्रिपाठी (Pandit Shashishekhar Tripathi) द्वारा क्या कुछ होगा खास और  किन बातों को लेकर रहना है सबसे अलर्ट. 

संगति और नए संपर्कों से रहें सतर्क

इस माह आप दूसरों की बातों से अधिक प्रभावित रहेंगे, लेकिन ध्यान रहे यह बात नकारात्मक नहीं होनी चाहिए. आवश्यकता से अधिक खर्च परेशानी का कारण बनेगा अपनी क्षमता अनुसार ही खर्च करें. संगति पर विशेष कुछ ऐसे लोगों से भेंट हो सकती है, जो आपको बड़े मुनाफे दिखाकर निवेश करने के लिए प्रेरित करें लेकिन इससे बचना होगा. भूमि से संबंधित निवेश सोच-समझकर करें क्योंकि ग्रहों की स्थिति गलत डील कराने वाली चल रही है. ज्ञान को बढ़ाने का समय है, यदि आप माह मध्य से पहले कोई कोर्स आदि ज्वाइन कर सके तो बहुत अच्छा होगा.

कर्मक्षेत्र में बदलाव के हैं शुभ संकेत

ऑफिशियल कामकाज में तेजी लानी होगा, बॉस आपका कामकाज को देखकर ही रिवॉर्ड तय करेंगे. अब समय आ गया है करियर को बढ़ाने के लिए सुख का त्याग करने का. कर्मक्षेत्र में कुछ बदलाव की स्थिति बन रही है, यदि जॉब बदलना चाहते हैं तो नई नौकरी तलाश प्रारंभ कर दें. मित्रों का सहयोग मिलेगा और नए प्रोजेक्ट्स में आप रुचि लेंगे. ऑफिशियल कार्य अधूरे रहने पर उच्चाधिकारियों से डांट पड़ सकती है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों की आय में वृद्धि होने की संभावना है. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, उनको आपस में तालमेल बेहतर बनाना होगा. व्यापारी वर्ग संचित धन का उपयोग व्यवसाय में विस्तार के लिए कर सकते हैं और पुराने किए गए निवेश का लाभ भी प्राप्त होगा. व्यापारियों का लक काम आएगा, आपके छोटे-छोटे प्रयास बड़े मुनाफे की ओर ले जा सकते हैं. 

क्षणिक क्रोध से बिगड़ सकते हैं रिश्ते, विवादों से बचें

बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र से संबंधित पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को इस माह शानदार परिणाम मिलने की संभावना है. प्रेमी युगल भविष्य की योजना पर जोर दें और संबंधों में तालमेल बनाए रखें. विवादों से बचना चाहिए, इस समय आपका क्षणिक क्रोध छोटी सी बात का बतंगड़ बना सकता है. सभी को रिस्पेक्ट दें इस समय दूसरों का मान सम्मान आपको भी मान सम्मान दिलाएगा. विद्यार्थी वर्ग इधर-उधर की बातों में समय न गंवाएं मन में भटकाव रहेगा, इसलिए निरंतर पढ़ाई पर ध्यान दें. 17 के बाद खासकर पिता के सानिध्य में रहना चाहिए.

त्यौहार पर अपनों संग करें सेलिब्रेशन

परिवार के साथ जुड़ाव और प्रेम भाव बढ़ेगा. माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. सामाजिक स्तर पर नेटवर्क बढ़ेगा और नए लोग आपसे जुड़ेंगे . माह की शुरुआत में असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मध्य में इसमें सुधार देखने को मिलेगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें, उनके स्वास्थ्य में भी गिरावट की आशंका है. त्यौहार का सेलिब्रेशन अपनों के साथ करें और सबको भोजन पर निमंत्रण दें.

इन्फेक्शन और डिहाइड्रेशन से रहें सावधान

स्वास्थ्य को लेकर खान-पान में विशेष ध्यान रखें. बाजार की बनी खाद्य वस्तुएं पेट में इन्फेक्शन या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं दे सकती हैं. आराम और संतुलित जीवन शैली को महत्व दें. बच्चों को फोन और इंटरनेट पर ज्यादा सक्रिय न होने दें, वह मानसिक तौर पर बीमार हो सकते हैं. वाहन दुर्घटना और इंफेक्शन को लेकर सजग रहना है.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026

फिर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, ‘राधा नाम’ की भक्ति में हुए लीन

Virat Kohli-Anushka Sharma Vrindavan visit : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ एक बार…

April 20, 2026

Har Ghar Jal Raebareli: दिल्ली में गूंजा ‘हर घर जल’ योजना का नाम, रायबरेली DM हर्षिता माथुर को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड

Har Ghar Jal Yojana success: नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान भारत…

April 20, 2026

Raebareli road accident: रायबरेली में रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Raebareli road accident: रायबरेली के भदोखर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी…

April 20, 2026