Home > देश > राजनीति के ये धुरंधर होंगे महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष! जानें कौन चल रहा है रेस में आगे?

राजनीति के ये धुरंधर होंगे महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष! जानें कौन चल रहा है रेस में आगे?

Maharashtra BJP President:भाजपा ने अपने राष्ट्रीय संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत विभिन्न राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं। महाराष्ट्र में यह जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को सौंपी गई है।

By: Deepak Vikal | Last Updated: June 27, 2025 6:19:35 PM IST



Maharashtra BJP President: भाजपा ने अपने राष्ट्रीय संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत विभिन्न राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं। महाराष्ट्र में यह जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को सौंपी गई है। उत्तराखंड के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​और पश्चिम बंगाल के लिए रविशंकर प्रसाद को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा जल्द ही कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय अध्यक्षों की घोषणा करेगी। महाराष्ट्र में इस समय सबसे चर्चित सवाल यह है कि अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा?

नाम लगभग तय हो चूका है

मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के राजस्व मंत्री बनने के बाद यह पद खाली हुआ है। इसके बाद से ही प्रदेश संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पद के लिए रवींद्र चव्हाण का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वे ठाणे जिले की डोंबिवली सीट से विधायक हैं। जनवरी 2025 में उन्हें प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, जिसे अध्यक्ष पद की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था।

संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान

रविंद्र चव्हाण ने संगठन पर्व अभियान के तहत राज्य में संगठन को मजबूत किया। स्थानीय चुनाव से लेकर सदस्यता अभियान तक में रवींद्र चव्हाण सक्रिय रहे। हाल ही में नागपुर में हुई कार्यकारिणी की बैठक में बावनकुले ने अपने नाम के संकेत भी दिए। जिला और संभाग स्तर के संगठनात्मक चुनाव पूरे हो चुके हैं। पार्टी ने महीने के अंत तक नई नियुक्तियों की घोषणा करने के संकेत दिए हैं।

कौन था वो इंदिरा गांधी का सबसे खास इंसान? जिसका नाम सुनकर कांपता था पूरा पाकिस्तान, इनके एक हुकुम पर आतंकिस्तान को कराई थी जहन्नुम की सैर

गौरतलब है कि चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में भाजपा ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके बाद बावनकुले मंत्रिमंडल में शामिल हुए। अब महाराष्ट्र भाजपा नए अध्यक्ष का इंतजार कर रही है।

सरकार को ही दे दिया धोखा! 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, कांग्रेस नेता बोले- भ्रष्टाचार ने मुख्यमंत्री को भी नहीं बख्शा

Advertisement