Viral Video 2026: तुर्की के उर्फा (Urfa) में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटी है, जहां एक छात्र ने अपने ही टीचर से नाराजगी में पूरे के पूरे स्कूल को ही जंग का मैदान बना दिया. जानकारी के अनुसार, गुस्से में पागल हुए इस छात्र ने पंप-एक्शन शॉटगन उठाई और स्कूल के बगीचे से फायरिंग शुरू कर दी. छात्र जैसे-जैसे स्कूल के अंदर आता गया उसके सामने जो भी छात्र या टीचर सामने आया उसने उनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. आपको बता दें कि इस हादसे में अब तक 1 मासूम की मौत और 18 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं.
घायल लोगों को आनन-फानन पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर जबसे यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, तबसे ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. लोगों का कहना है कि यह सही तरीका है अपने गुस्से को जाहिर करने का, साथ ही लोगों ने मामूली सी एक बात को हिंसक में बदलने की वजह से छात्र पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी करते दिखे.