Home > वीडियो > AIIMS भोपाल के अंदर खौफनाक वारदात: लिफ्ट में घुसकर महिला स्टाफ पर हमला, मंगलसूत्र लूटकर फरार हुआ नकाबपोश!

AIIMS भोपाल के अंदर खौफनाक वारदात: लिफ्ट में घुसकर महिला स्टाफ पर हमला, मंगलसूत्र लूटकर फरार हुआ नकाबपोश!

CCTV Footage: अस्पताल, जिसे लोग एक सुरक्षित और भरोसेमंद जगह मानते हैं, वहीं की एक महिला पर लिफ्ट के अंदर दिन दहाड़े हमला और लूटपाट की गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक नकाबपोश युवक लिफ्ट के अंदर बहाने से घुसता है और महिला स्टाफ पर हमला करते हुए उसका मंगलसूत्र चुराकर फरार हो जाता है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

By: Sumaira Khan | Published: April 15, 2026 10:01:17 AM IST

CCTV Footage: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित AIIMS (एम्स) से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अस्पताल, जिसे लोग एक सुरक्षित और भरोसेमंद जगह मानते हैं, वहीं की एक महिला पर लिफ्ट के अंदर दिन दहाड़े हमला और लूटपाट की गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक नकाबपोश युवक लिफ्ट के अंदर बहाने से घुसता है और महिला स्टाफ पर हमला करते हुए उसका मंगलसूत्र चुराकर फरार हो जाता है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह घटना एक मामूली अपराध नहीं है, बल्कि AIIMS (एम्स)  जैसी अति-संवेदनशील संस्थान के सुरक्षा प्रोटोकॉल और निगरानी तंत्र (Surveillance) पर बड़े सवाल खड़े करती है, लोगों का कहना है कि अगर अस्पताल के स्टाफ ही सुरक्षा नहीं, तो मरीज या उनके घरवालों के साथ क्या हो जाए, किसी को नहीं पता. देखते ही देखते लोगों के बीच यह फुटेज तेजी से वायरल हो गई और तरह-तरह की बातें होने लगी. 

संबंधित खबरें

Advertisement