Home > वीडियो > Drama Queen: अटेंशन पाने का नया तरीका? लाल साड़ी में ‘Rakhi Sawant’ के अजीबोगरीब डांस और हरकतों ने सबको चौंकाया!

Drama Queen: अटेंशन पाने का नया तरीका? लाल साड़ी में ‘Rakhi Sawant’ के अजीबोगरीब डांस और हरकतों ने सबको चौंकाया!

Rakhi Sawant New Drama: राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुंबई की सड़कों पर बीच रास्ते में ही लाल रंग की साड़ी पहनकर पैपराजी के सामने नाचती नजर आ रही हैं. उनके इस अंदाज को देखकर लोग हैरान हैं और कुछ ने तो इसको 'पागलपन' का नाम भी दे दिया...

By: Sumaira Khan | Published: April 15, 2026 8:03:13 AM IST

Rakhi Sawant New Drama: बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली राखी सावंत हमेशा से ही अपनी अतरंगी और अजीबोगरीब हरकतों को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं, और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है. राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुंबई की सड़कों पर बीच रास्ते में ही लाल रंग की साड़ी पहनकर पैपराजी के सामने नाचती नजर आ रही हैं. उनके इस अंदाज को देखकर लोग हैरान हैं और कुछ ने तो इसको ‘पागलपन’ का नाम भी दे दिया. वीडियो में देखा गया है कि राखी बेसुध होकर काफी उल्टी-सीधी हरकतें कर रही हैं. लोग राखी का यह डांस देखकर कहते नजर आ रहे हैं कि ‘आखिर कोई व्यूज और फेम के लिए इतना पागल कैसे हो सकता है’, और देखते ही देखते राखी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. 

संबंधित खबरें

Advertisement