Relationship Rumours: भारतीय क्रिकेटर मुहम्मद सिराज और दिग्गज सिंगर आशा भोंसले की पोती जनाई भोसले के बीच की एक छोटी सी मुलाकात पर सोशल मीडिया पर ‘अफेयर’ की खबरों को हवा दे दी है. हालांकि सिराज वहां आशा जी को अंतिम विदाई देने और परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे, लेकिन जिस तरह से जनाई भोसले के करीब और उन्हें दिलासा देते नजर आए, उसने लोगों को बातें करने का मौका दे दिया है.
सोशल मीडिया पर अब यही चर्चा हो रही है कि क्या इन दोनों के बीच कुछ ‘स्पेशल कनेक्शन’ है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि सिराज जिस तरह से जनाई भोसले का हाथ थामे हुए थें और उन्हें सांत्वना दे रहे थे, वो सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि गहरा लगाव लग रहा है. जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.