अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित ओंटारियो से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. जहां एक 29 साल के चमेल अब्दुलकरीम ने पूरी फैक्ट्री में ही आग लगा दी, बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने अपनी ही कंपनी की 12 लाख स्क्वायर फीट में फैली टिश्यू पेपर फैक्ट्री को आग के हवाले कर दिया. युवक अपनी कंपनी के मालिक से उसकी कम सैलरी के चलते काफी समय से नाराज था, जिसका बदला उसने फैक्ट्री को आग लगाकर लिया है. इतना ही नहीं कर्मचारी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इस पूरे कांड को अंजाम दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
गुस्से में आकर न सिर्फ उसने वेयरहाउस में आग लगाई, बल्कि वो वीडियो में टॉयलेट पेपर को आग लगाते हुए यह भी कहता दिखा कि – ‘तुम हमें जीने लायक पैसे नहीं देते अब देखो तुम्हारी पूरी फैक्ट्री ही गई’. देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर फैल गई और अब पुलिस को भी खबर मिलने के बाद फरार कर्मचारी की खोज में हैं.