Home > वीडियो > ‘कोई इतना गंदा कैसे हो सकता है’? गटर में नहाते हुए ‘Puneet Superstar’ ने पार की गंदगी की सारी हदें, लोग बोले- कंटेंट के लिए कुछ भी?

‘कोई इतना गंदा कैसे हो सकता है’? गटर में नहाते हुए ‘Puneet Superstar’ ने पार की गंदगी की सारी हदें, लोग बोले- कंटेंट के लिए कुछ भी?

Puneet Superstar New Video 2026: इस बार जो वीडियो मशहूर पुनीत सुपरस्टर की वायरल हो रही है उसे देखने के बाद सभी लोग हैरान हैं, यहां तक कि लोगों को उनका यह नया वीडियो देखने के बाद उलटी तक आ रही है. उनके इस लेटेस्ट वीडियो में उन्हें लोग गटर में डूबते और उसकी कीचड़ में नहाते देख रहे हैं. उनके पूरे बदन और चेहरे पर गटर की गंदी कीचड़ लगी हुई है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच घृणा और हैरानी का माहौल है...

By: Sumaira Khan | Published: April 14, 2026 11:49:39 AM IST

Puneet Superstar New Video 2026: सोशल मीडिया पर ‘लॉर्ड’ पुनीत के नाम से मशहूर पुनीत सुपरस्टर अपने घटिया गंदे और अजीबोगरीब कारनामों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस बार जो हरकत उन्होंने की है उसे देखने के बाद सभी लोग हैरान हैं, यहां तक कि लोगों को उनका यह नया वीडियो देखने के बाद उलटी तक आ रही है. उनके इस लेटेस्ट वीडियो में उन्हें लोग गटर में डूबते और उसकी कीचड़ में नहाते देख रहे हैं. उनके पूरे बदन और चेहरे पर गटर की गंदी कीचड़ लगी हुई है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच घृणा और हैरानी का माहौल है. 

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू हो गए, कई यूजर्स उनकी इस घटिया हरकत पर हंस रहे हैं तो कई यूजर्स उनसे घिन जताते हुए कह रही है कि  कंटेंट और चंद व्यूज के लिए खुद को इतना गंदा कर लेना समझ से परे है. साथ ही लोग कमेंट कर रहे हैं कि क्या सच में कोई इस हद तक गिर सकता है? साथ ही इस वीडियो को देखते ही देखते तेजी से वायरल भी कर रहे हैं. 

संबंधित खबरें

Advertisement