Hybrid SUV India 2026: जैसै-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे ऑटो इंडस्ट्री में भी तेजी से बदलाव होता हुआ दिख रहा है. इसी कड़ी में हाइब्रिड गाड़ियां इस बदलाव का अहम हिस्सा बन चुकी हैं. पहले जहां डीजल गाड़ियों का दबदबा था, अब ग्राहक धीरे-धीरे हाइब्रिड तकनीक की ओर बढ़ रहे हैं. हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं, जिससे बेहतर माइलेज और कम फ्यूल खपत मिलती है.
यही कारण है कि बढ़ती ईंधन कीमतों और पर्यावरण को लेकर जागरूकता के बीच लोग इन गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आने वाले समय में भारत में कई नई हाइब्रिड SUVs लॉन्च होने वाली हैं, जो डीजल गाड़ियों को कड़ी टक्कर देंगी.
Renault Duster Hybrid: दमदार वापसी की तैयारी
Renault Duster भारतीय बाजार में पहले से ही लोकप्रिय SUV रही है और अब इसका हाइब्रिड वर्जन आने वाला है. इस नए मॉडल में 1.8 लीटर का इंजन दिया जाएगा, जो बैटरी के साथ मिलकर लगभग 160 हॉर्सपावर की ताकत देगा. यह सेटअप बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज का संतुलन प्रदान करेगा. खास बात यह है कि इस SUV के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुके हैं, जिससे ग्राहकों की दिलचस्पी साफ नजर आती है. उम्मीद की जा रही है कि इसे इस साल के फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जा सकता है.
Nissan Tecton: नई मिड-साइज SUV की एंट्री
Nissan भी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नई मिड-साइज SUV Tecton पर काम कर रही है. यह SUV डस्टर के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, लेकिन डिजाइन और फीचर्स के मामले में ज्यादा मॉडर्न होगी. इंजन और तकनीक के कुछ हिस्से डस्टर से साझा किए जा सकते हैं. हालांकि, इसके हाइब्रिड वर्जन और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह SUV आने के बाद ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है.
Honda Elevate Hybrid: एफिशिएंसी पर फोकस
Honda अपनी Elevate SUV को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है और इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी जोड़ने की योजना है. इससे कार की फ्यूल एफिशिएंसी और बढ़ेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी एक नया और किफायती हाइब्रिड सिस्टम विकसित कर रही है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें नया सिस्टम मिलेगा या मौजूदा City मॉडल वाला हाइब्रिड इंजन इस्तेमाल किया जाएगा. फिर भी, यह SUV भविष्य में ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकती है.
Toyota Hyryder 7-Seater: फैमिली के लिए परफेक्ट SUV
Toyota अपनी Hyryder SUV का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी कर रही है, जो बड़े परिवारों के लिए खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकती है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों विकल्प मिल सकते हैं. Toyota का हाइब्रिड सिस्टम पहले से ही विश्वसनीय माना जाता है, इसलिए यह SUV माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों में शानदार संतुलन दे सकती है. कुल मिलाकर, आने वाले समय में हाइब्रिड SUVs भारतीय बाजार में एक नया ट्रेंड सेट करने वाली हैं.
Car Tips: गर्मी के मौसम में अपनी कार के टायर और इंजन का ऐसे रखें ख्याल, नहीं तो हो जाएगा नुकसान