Home > वीडियो > कौन है यह Janhvi Kapoor की ‘कार्बन कॉपी’? वायरल रील देख लोग बोले- ‘इसे तो फिल्मों में होना चाहिए’!

कौन है यह Janhvi Kapoor की ‘कार्बन कॉपी’? वायरल रील देख लोग बोले- ‘इसे तो फिल्मों में होना चाहिए’!

Viral Girl Dance Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिसकी शक्ल बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से इस कदर मिलती है कि लोग देखकर हैरान हैं, पहली बार देखने पर हर कोई धोखा खा रहा है कि शायद यह खुद जाह्नवी कपूर ही हैं...

By: Sumaira Khan | Published: April 9, 2026 1:04:27 PM IST

Viral Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का वीडियो तेजी से जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिसकी शक्ल बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से इस कदर मिलती है कि लोग देखकर हैरान हैं, इतना ही नहीं पहली बार देखने पर हर कोई धोखा खा रहा है कि शायद यह खुद जाह्नवी कपूर ही हैं, आपको बता दें कि लड़की के नैन-नक्श मुस्कान और यहां तक की बाल भी बिल्कुल हूबहू जाह्नवी जैसे ही हैं और देखते ही देखते इस वीडियो ने रातों-रात ही कई व्यूज बटोर लिए हैं. 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस वायरल लड़की ने न केवल जाह्नवी के गाने पर डांस किया, बल्कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट के मशहूर गाने पर भी अपना टैलेंट दिखाया, जिसे देखकर लोग और पागल और लड़की के दीवाने होते नजर आ रहे हैं, क्योंकि युवती ने बिल्कुल आलिया की ही तरह एक एक स्टेप किया और यह साबित कर दिया है कि डांस करने के लिए एक्ट्रेसेस की तरह किसी कोरियोग्राफर की जरूरत नहीं होती.

संबंधित खबरें

Advertisement