Samay Raina Latest Video: कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह समय रैना का एक बेहद ही भावुक और दिल को रुला देने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, अपने शो लैटेंट से जुड़ी हालिया कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बात करते-करते समय रैना मंच पर ही रो पड़े, दरअसल समय का एक लेटेस्ट शो (Samay Still Alive) सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई सभी चीजों को खोल कर रख दिया है, समय ने कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान उनके परिवार पर हुए असर और मां के दर्द के बारे में बात की, उन्होंने यह भी बताया कि ‘मैं हमेशा से मजबूत था मगर एक बेटे के लिए सबसे बड़ी मुश्किल तब आती है, जब वो अपनी मां को रोता हुआ देखे’.
इसके अलावा वायरल वीडियो में समय को बताते हुए देखा गया है कि कैसे उनकी मां की तबीयत इन सब चीजों के कारण खराब हो गई थी और कैसे वो इस मुश्किल गड़ी से बाहर निकलीं, देखते ही देखते समय का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग उन्हें दिलासा और सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं.