Pakistan Trending Indian Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में हर दिन बदलाव देखने को मिलता है, लेकिन इस बार वीकेंड के दौरान एक दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है. पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप-10 लिस्ट पर भारतीय फिल्मों का दबदबा साफ नजर आ रहा है. खास बात यह है कि यहां सिर्फ नई ही नहीं, बल्कि कई साल पुरानी फिल्में भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं.
पाकिस्तान में भारतीय सिनेमा का दबदबा
अगर पाकिस्तान की नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग लिस्ट पर नजर डालें, तो वहां भारतीय फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है. दर्शक न केवल हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों को देख रहे हैं, बल्कि पुरानी फिल्मों को भी उतना ही प्यार दे रहे हैं.
मर्दानी 3’ बनी नंबर 1
मर्दानी 3 इस समय पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक बार फिर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय का दमदार किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी लड़कियों के गायब होने और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित है. रानी मुखर्जी का सशक्त अभिनय और फिल्म का मजबूत संदेश पाकिस्तानी दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है.
‘धुरंधर पार्ट 1’ का क्रेज बरकरार
नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद यह फिल्म पाकिस्तान में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. रणवीर सिंह का स्पाई अवतार और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.