Home > मनोरंजन > टीवी > Avneet Kaur: पीली साड़ी में गर्दा उड़ाती दिखी अवनीत कौर, Bold ब्लाउज डिजाइन देख आउट ऑफ कंट्रोल हुए लोग

Avneet Kaur: पीली साड़ी में गर्दा उड़ाती दिखी अवनीत कौर, Bold ब्लाउज डिजाइन देख आउट ऑफ कंट्रोल हुए लोग

Avneet Kaur yellow Hot Look: सोशल मीडिया पर इस समय अवनीत कौर का हालिया लुक काफी ट्रेंड कर रहा है. उनके इस लुक को देख फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. एक्ट्रेस का कोई भी लुक हो वो फट से वायरल हो जाता है.

By: sanskritij jaipuria | Published: April 7, 2026 3:54:05 PM IST



Avneet Kaur Latest Photos: टीवी और सोशल मीडिया पर फेमस एक्ट्रेस अवनीत कौर अपने क्लासी और बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस सुंदर सी येलो कलर की साड़ी पहनते हुए नजर आई हैं और उनके इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.  उनका या अंदाज ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन मेल नजर आया.

अवनीत ने अपने इस लेटेस्ट लुक के लिए प्री-ड्रेप्ड इंडो-वेस्टर्न पैटर्न की साड़ी चुनी. पीले रंग की ये रेडी-टू-वियर साड़ी बेहद एलिगेंट और स्टाइलिश थी. नेट फैब्रिक की सिंपल साड़ी के साथ उनका ब्लाउज और ड्रेपिंग स्टाइल काफी यूनिक और शाददार लगा.

 साड़ी में झलकी खूबसूरती 

इस साड़ी लुक को खास बनाने के लिए अवनीत ने वेस्टर्न गाउन जैसे एलिमेंट्स भी शामिल किए. साड़ी की नेकलाइन और नेट का पल्लू उनके पूरे लुक में ग्लैमर जोड़ रहा था, जिससे उनका अंदाज और भी खास बन गया. अवनीत के इस लुक का सबसे खास हिस्सा उनका डिजाइनर ब्लाउज था. डीप स्कूप नेक और वेवी डिजाइन वाले इस ब्लाउज पर 3D फूलों की डिटेलिंग और नेट ड्रेपिंग ने इसे और भी स्टाइलिश बना दिया. ये ब्लाउज पूरे आउटफिट का हाईलाइट साबित हुआ.

ब्लाउज पर किया गया ग्लिटर और सीक्विन वर्क लुक में शाइन और एलिगेंस जोड़ रहा था. इसके साथ अवनीत ने पल्लू को मॉडर्न फॉलिंग स्टाइल में ड्रेप किया, जो उनके पूरे लुक को एक फैशनेबल ट्विस्ट दे रहा था. अपने इस खूबसूरत आउटफिट के साथ अवनीत ने सॉफ्ट कर्ल्स के साथ बन हेयरस्टाइल बनाया, जो उन्हें एक प्रिंसेस जैसा लुक दे रहा था. ये हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था.

ज्वेलरी और मेकअप ने किया लुक कंप्लीट

ज्वेलरी की बात करें तो अवनीत ने कॉन्ट्रास्ट सिल्वर और व्हाइट पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी पहनी. ईयररिंग्स और रिंग के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप रखा, जिससे उनकी नैचुरल ब्यूटी और भी निखरकर सामने आई.
 
अवनीत कौर का ये बार्बी-इंस्पायर्ड साड़ी लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का शानदार उदाहरण है. उनका ये अंदाज न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि उन लोगों के लिए भी इंस्पिरेशन है जो साड़ी में कुछ नया और यूनिक ट्राय करना चाहते हैं.

Tags:
Advertisement