Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Akshay Kumar Viral Video: फकीरों जैसी हालत में दिखे अक्षय कुमार! फटी शर्ट- फटा कोर्ट देख, फैंस भी हैरान

Akshay Kumar Viral Video: फकीरों जैसी हालत में दिखे अक्षय कुमार! फटी शर्ट- फटा कोर्ट देख, फैंस भी हैरान

Akshay Kumar Viral Video: अपनी फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर अक्षय कुमार के लुक ने लोगों का काफी ध्यान खीचा है. सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक अलग ही हुलिए में दिख रहे हैं. देखें वायरल वीडियो-

By: sanskritij jaipuria | Published: April 7, 2026 10:20:29 AM IST



Akshay Kumar Viral Video: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बांग्ला को लेकर काफी ट्रेंड में चल रहे हैं. सालों बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी के लिए फिर साथ आ रहे हैं. उनकी ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. हाल ही में सोमवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसके बाद अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर की हालत को देखकर लोग काफी दंग रह गए हैं. वीडियो में देखा जा रहा है कि एक्टर फटे कोट, शर्ट में दिखाई दे रहे हैं और फिर वो सीढ़ियों से कूद जाते हैं तभी उन्हें फैंस ने घेर लिया. आइए जानते हैं कि उनकी इस हालत के पीछे कौन जिम्मेदार है.

कैसे हुई अक्षय कुमार की ऐसी हालत?

खिलाड़ी कुमार ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी ये हालत भूतों की वजह से हुई है. वैसे तो ये सच नहीं है, सच ये है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ आ रही है उसी के ट्रेलर रिलीज पर वो ऐसे कपड़े पहन कर गए थे. एक्टर ने मजाक में कहा- “भूतों ने मेरा ये हाल कर दिया” फिर एक्टर ने फिल्म को लेकर के भी बहुत सी बाते कहीं.

फैंस ने दिए रिएक्शन

अक्षय कुमार के इस लुक पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने कहा- ‘सलमान खान फटे जूते पहन रहे है और अक्षय कुमार फटे कपड़े पहन रहा है आखिर चक्कर क्या है?’, वहीं दूसरे ने लिखा- भिखारी दिख रहे हैं भईया, वहीं तीसरे ने कहा कि- ” ‘जमीन से जुड़े एक्टर हैं मिस्टर खिलाड़ी”, अन्य लोग खिलाड़ी कुमार पर हंसते हुए नजर आए.

 
 
 

 

Advertisement