Akanksha Chamola 2026: टेलीविजन के चहेते अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2026 की रैंप पर अपनी चाल और खूबसूरती से आग लगा दी, इस खास इवेंट में आकांक्षा ने बिना किसी बोल्ड और यूनिक ड्रेस को चुने एक बेहद ही हसीन और पारंपरिक बनारसी ऑउटफिट को कैरी किया, जैसे ही आकांक्षा रैंप पर उतरीं, तो उनके इस यूनिक बनारसी ऑउटफिट ने महफिल ही लूट ली, साथ ही एक्ट्रेस ने जिस ग्रेस के साथ इस आउटफिट को कैरी किया उस अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया
साथ ही आपको बता दें कि इस लुक की सबसे बड़ी खासियत आकांक्षा की हैवी ज्वेलरी रही, उनके गले के हार और मैचिंग झुमकों ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए, जिसे देखकर फैन्स उनके दीवाने होते नजर आ रहे हैं, साथ ही अब सोशल मीडिया पर आकांक्षा के इस ‘देसी गर्ल’ वाले अवतार और उनकी यह यूनिक कुंदन वाली ज्वेलरी की जमकर तारीफ हो रही है.