Home > देश > Weather Today 5 April 2026: दिल्ली-एनसीआर सुबह बारिश, शाम को आंधी-तूफान के आसार, जानें पूरा अपडेट

Weather Today 5 April 2026: दिल्ली-एनसीआर सुबह बारिश, शाम को आंधी-तूफान के आसार, जानें पूरा अपडेट

Weather Today 5 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में 5 और 6 अप्रैल को बारिश नहीं होगी, लेकिन बादल और हल्की धूप बनी रहेगी. वहीं 7 और 8 अप्रैल को आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है, जिसके लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

By: Ranjana Sharma | Published: April 5, 2026 6:49:56 AM IST



Weather Today 5 April 2026:  दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है और कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तेज धूप निकलने के आसार बेहद कम हैं. साथ ही ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, शाम होते-होते मौसम फिर करवट ले सकता है और कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ हल्की से तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है. फिलहाल रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी है.

5 अप्रैल को ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पहले के अनुमान में 5 अप्रैल को बारिश की बात कही गई थी, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार 5 और 6 अप्रैल को अब बारिश की संभावना नहीं है. इन दिनों बादल आते-जाते रहेंगे और हल्की धूप भी देखने को मिलेगी. हवा की रफ्तार करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

7 और 8 अप्रैल को मौसम में होगा बड़ा बदलाव

वहीं 7 और 8 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार 7 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ धूल भरी हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तापमान में भी गिरावट आएगी, जहां अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 7 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, यानी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. 8 अप्रैल को भी हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं.

9 और 10 अप्रैल को मौसम रहेगा साफ

इसके बाद 9 और 10 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अप्रैल महीने में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से बीच-बीच में मौसम बदलता रहेगा और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश या आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस बार अप्रैल का महीना सामान्य से कम गर्म रह सकता है.

शहरों का तापमान और AQI 

शहर अधिकतम/न्यूनतम तापमान (°C) AQI
दिल्ली 31 / 17 112
नोएडा 29 / 18 106
गाजियाबाद 29 / 18 111
गुड़गांव 29 / 18 112
ग्रेटर नोएडा 29 / 18 124
फरीदाबाद 29 / 18

इन राज्यों का भी जानें हाल

6 अप्रैल के बाद मौसम तेजी से बदलेगा. 7 अप्रैल को उत्तर भारत के कई राज्यों—जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश-में तेज बारिश की संभावना है. वहीं 8 अप्रैल को पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं.

Advertisement