Home > क्रिकेट > GT vs RR: मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ऐसा क्या किया कि कोच नेहरा ले जाने लगे युवा खिलाड़ी को मैदान से बाहर?

GT vs RR: मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ऐसा क्या किया कि कोच नेहरा ले जाने लगे युवा खिलाड़ी को मैदान से बाहर?

IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: पिछले सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए महज 14 साल की उम्र में तूफानी शतक जड़ा था.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 4, 2026 5:28:54 PM IST



Vaibhav Sooryavanshi News: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में युवा बल्लेबाज – वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने एक बार फिर धमाकेदार पारी खेल फैंस को अपना दिवाना बना दिया है. बाएं हाथ के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वह बड़े मंच के लिए तैयार हैं.

पिछले सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए महज 14 साल की उम्र में तूफानी शतक जड़ा था, जो आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय का सबसे तेज शतक माना गया. इस सीजन में भी उन्होंने (Rajasthan Royals) के लिए पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतक लगाकर अपनी फॉर्म का संकेत दे दिया है.

अहमदाबाद में खास मुकाबले की तैयारी

शनिवार को वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैदान पर उतरेंगे. इस मैच से पहले वह ट्रेनिंग सेशन में काफी एक्टिव नजर आए. युवा खिलाड़ी की ऊर्जा और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया, जिससे टीम को भी मजबूती मिल रही है. यह मुकाबला उनके लिए खास इसलिए भी है क्योंकि इसी टीम के खिलाफ उन्होंने अपना ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था.

सीनियर खिलाड़ियों से सीखने का जज्बा

प्रैक्टिस के दौरान जोस बटलर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए सूर्यवंशी का सीखने का रवैया देखने को मिला. सबसे ज्यादा चर्चा उनकी मुलाकात आशीष नेहरा से रही, जो गुजरात टाइटन्स के हेड कोच हैं. सूर्यवंशी ने नेहरा के पैर छूकर सम्मान दिखाया, जिसके बाद नेहरा ने उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद दिया. इसके अलावा, यशस्वी जायसवाल के साथ बातचीत के दौरान भी वह ध्यान से सीखते नजर आए.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चमका सितारा

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने यूथ क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है. उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार रन बनाए. खासतौर पर अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाया. उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन यह दिखाता है कि वह भविष्य में भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बन सकते हैं.

DC Vs MI: दिल्ली बनाम मुंबई मैच पर मंडराए बादल! क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? मौसम ने बढ़ाई टेंशन

Advertisement