Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > रामायण में एक नहीं…दो किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर, खुद एक्टर ने किया खुलासा; वायरल हुआ वीडियो

रामायण में एक नहीं…दो किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर, खुद एक्टर ने किया खुलासा; वायरल हुआ वीडियो

Ramayana Ranbir Kapoor Double Role: 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है. इसके बाद से ही एक्टर रणबीर कपूर के कई इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें वह डबल रोल पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

By: Preeti Rajput | Published: April 4, 2026 2:18:47 PM IST



Ramayana Ranbir Kapoor Double Role:  बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है. जिसमें रणबीर भगवान राम के किरदार में छा गए हैं. फैंस को अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. टीजर सामने आते है, लोग फिल्म को देखने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं. हालांकि, कुछ लोग टीजर में दिखाए गए VFX से खुश नहीं हैं. लेकिन रणबीर कपूर को राम के किरदार में देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने किरदार के बारे में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. 

रणबीर कपूर का वायरल वीडियो 

रणबीर कपूर की रामायण का टीजर रिलीज करने से पहले इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग लॉस एंजेलिस में रखी गई थी. इस दौरान रणबीर कपूर ने मीडिया से फिल्म के बारे में बातचीत की. रणबीर कपूर ने साई पल्लवी और यश की खूब तारीख की. वहीं एक्टर ने यह भी बताया कि कि वो फिल्म में डबल रोल निभाने वाले हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

डबल रोल पर क्या बोले रणबीर? 

दरअसल, वीडियो में रणबीर कपूर से पूछा गया है कि उन्होंने फिल्म में राम और परशुराम के किरदार निभाने के लिए किस तरह से बॉडी लैंग्वेज और आवाज का इस्तेमाल किया. इस पर रणबीर कपूर ने जवाब दिया कि भगवान विष्णु के कई अवतार हैं, जिसमें प्रभू राम और उनसे पहले परशुराम भी शामिल हैं. मुझे इस फिल्म में राम के साथ-साथ परशुराम के किरदार को भी निभाने का मौका मिला. यह मेरे लिए बेहद खास है. एक्टर के तौर पर केवल बॉडी लैंग्वेज नहीं बल्कि किरदार की भावनाओं को समझना भी बहुत जरूरी है. ‘रामायण’ की शूटिंग से पहले मैंने पूरे साल यही चीजें समझने की कोशिश की थी. 

Varuthini Ekadashi date 2026: कब है वरुथिनी एकादशी, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व

कब रिलीज होगी रामायण?

रणबीर कपूर की रामायण’ 2 पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट साल 2027 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसे कई सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं. 

क्या यही है Gen-Z की दुनिया? सरेआम ‘Kiss’ करते जोड़े को देख भड़के पंडित जी, शादी करवाने से किया इंकार!

Advertisement