Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: बॉलीवुड का फेमस कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में अभिषेक ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से इनसिक्योर होने को लेकर खुलकर बातचीत की है. दरअसल, जब अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी हुई थी, उस दौरान एश्वर्या राय एक बड़ी एक्ट्रेस हुआ करती थीं. हाल ही में जब एक्टर से इस बारे में सवाल किया गया कि क्या वह अपहनी बीवी के स्टारडम से कभी इनसिक्योर होते हैं?
अभिषेक ने दिया जवाब
लिली सिंह संग बातचीत के दौरान अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय के स्टारडम से इनसिक्योर होने को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनकी परवरिश ऐसी नहीं हुई है. उन्होंने अपने माता-पिता का उदाहरण देकर कहा कि ‘जब मेरे माता-पिता ने शादी की थी, उस समय मेरी मां जया बच्चन मेरे पिता अमिताभ बच्चन से ज्यादा बड़ी स्टार थीं. मेरी परवरिश इस तरह की सोच के साथ नहीं हुई कि आपको डोमिनेंट रहना है. यह एक पार्टनरशिप है. मैं ऐश्वर्या को अपने करियर के शुरूआत से ही जानता हूं. मेरी दूसरी फिल्म भी उनके साथ थी. उस दौरान हम रिलेशन में नहीं थे, केवल काफी अच्छे दोस्त थे.
स्टारडम से इनसिक्योर नहीं अभिषेक
ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर अभिषेक बच्चन ने कहा कि ‘जब हम अपनी कोर्टशिप, सगाई और शादी के जरिए एक साथ हैं, तो यह पार्टनरशिप है. कभी इस तरह की बात नहीं हुई कि मैं कमाऊंगा और तुम घर संभालोगी. यह काफी स्वाभाविक रूप से होता है, लेकिन मेरे लिए यह काफी ज्यादा ईगो से आता है.’
Indian Railways: ट्रेन में अब मिलेगा लग्जरी बेडरोल! रेलवे ने शुरू की नई सुविधा
अभिषेक से सहमत हैं ऐश्वर्या
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, ‘मैंने ईगो इसलिए कहा, क्योंकि मैं वैसा इंसान नहीं हूं. मैं यह जानता हूं कि किसी दौड़ को जीतने के लिए दूसरे व्यक्ति को हार मान लेनी चाहिए या फिर उसे दौड़ना बंद कर देना चाहिए. यही मेरी मानसिकता है. मैं ऐसे रिश्ते या फिर शादी में नहीं रहना चाहता, जहां मेरी पत्नी को कोई काम करना केवल इसलिए छोड़ना पड़े ताकी मैं खुद को मर्दाना महसूस करूं. शुक्र है कि मेरी पत्नी भी ऐसी नहीं है, जो इस तरह की सोच रखती हो.’
खुशियों की डबल डोज! टीवी की ‘नागिन’ ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान; जुड़वां बच्चों की बनने वाली हैं मां